HomePanchkulaऑटो में नशा सप्लाई करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 21 लाख की अफीम...

ऑटो में नशा सप्लाई करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 21 लाख की अफीम और 10 लाख की हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा जिला को पूरी तरह नशामुक्त बनाने की दिशा में शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में तीन शातिर नशा तस्करों को गिऱफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बाजार में करीब 31 लाख रुपये की कीमत के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं, जिसमें 21 लाख रुपये मूल्य की अफीम और 10 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन शामिल है। पुलिस की टीमें नशा माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार उनके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इसी कड़ी में आज भी सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम ने स्निफर डॉग्स की मदद से इंदिरा कॉलोनी और राजीव कॉलोनी में सघन तलाशी अभियान चलाया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: नशा तस्करी के पहले मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भारी मात्रा में अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राज कुमार उर्फ ननौरी निवासी बदायूं, यूपी और संजय निवासी बरेली, यूपी के रूप में हुई है, जो फिलहाल पंचकूला के रामगढ़ और मदनपुर में किराये पर रह रहे थे। पीएसआई अनुज मदान को गुप्त सूचना मिली थी कि ये आरोपी किराये का ऑटो लेकर सेक्टर-28 के कब्रिस्तान के पास किसी ग्राहक को अफीम सप्लाई करने आने वाले हैं। पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर ऑटो को रोका और तलाशी के दौरान राज कुमार के पिट्ठू बैग से 4 किलो 205 ग्राम अफीम और 32,500 रुपये ड्रग मनी बरामद की।

यह खेप हरियाणा-यूपी बॉर्डर से लाई गई थी और अगले 5 दिनों के भीतर ट्राईसिटी में इसकी खपत होनी थी, लेकिन पुलिस ने इसे पहले ही पकड़ लिया। थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज कर कोर्ट से आरोपियों का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, ताकि यूपी के मुख्य सप्लायर के अन्य नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने सौरव रावत की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-28 शमशान घाट के पास से चंडीगढ़ के रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक करण पुत्र सतपाल को गिरफ्तार किया है। एएसआई जितेंद्र कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी पंचकूला में हेरोइन की सप्लाई देने आने वाला है। पुलिस टीम ने सिविल कपड़ों में जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों काबू किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 ग्राम हेरोइन (बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये), एक मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद बरामद हुए। अदालत ने आरोपी करण को 29 जून 2026 तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान मुख्य हेरोइन सप्लायर प्रदीप की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार पुलिस की टीमें नशा माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार उनके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इसी कड़ी में आज भी सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम ने स्निफर डॉग्स की मदद से इंदिरा कॉलोनी और राजीव कॉलोनी में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने साफ किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -