Girl in a jacket
HomeBreaking Newsरेलवे स्टेशन पर 2 हुए हादसे, 2 लोगों की मौत

रेलवे स्टेशन पर 2 हुए हादसे, 2 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हांसीः हरियाणा के हांसी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई। पहले मामले में मालगाड़ी की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा मामला हांसी रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना में जीताखेड़ी रेलवे स्टेशन बागानाला निवासी 60 वर्षीय जगबीर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में हांसी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है और बाद में परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दूसरी घटना हांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई। रविवार सुबह करीब 18 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में था और युवक का सिर धड़ से अलग पाया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

युवक ने नीले रंग की जींस और सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी। मौके से एक काले-पीले रंग का गमछा और एक टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ, जिसमें सिम कार्ड नहीं था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। रेलवे सब इंस्पेक्टर उषा शर्मा ने बताया कि रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पहचान होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -