दिल्लीः दिल्ली मेट्रो के अंदर एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां सीट को लेकर विवाद में एक पूर्व आईएएस अधिकारी और बेटे ने मिलकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व आईएएस संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली मेट्रो के अंदर एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां सीट को लेकर विवाद में एक पूर्व आईएएस अधिकारी और बेटे ने मिलकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व आईएएस संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पवन शर्मा नाम का एक यात्री मेट्रो में सवार होकर जा रहा था। मेट्रो में बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी संजय प्रताप सिंह और बेटे सिद्धार्थ से पवन की बहस हो गई। बहस के दौरान पवन को थप्पड़ से मारा गया। इस दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी और बेटे ने पवन की बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों ने मिलकर पवन को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
मामला सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन का है। इस मामले की जानकारी देते दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय प्रताप सिंह नोएडा का रहने वाला है, और इस घटना में गिरफ्तार किया दूसरा आरोपी संजय प्रताप सिंह का बेटा है। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को करीब 6 बजे सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पुलिस को खबर मिली कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक आदमी बेहोश हो गया है। बेहोश आदमी को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस को बताया कि पीड़ित की मौत हो गई है।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक अपनी मां दुर्गा देवी (लगभग 65 साल) के साथ यमुना विहार की ओर जा रहा था। मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर संजय प्रताप सिंह और उसका बेटा सिद्धार्थ सिंह ट्रेन में चढ़े। उस समय मृतक और उसकी मां सीनियर सिटिजन के लिए तय सीटों पर बैठे थे।
बताया जा रहा है कि मृतक और दो आरोपियों के बीच सीनियर सिटिजन सीट को लेकर झगड़ा हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर पवन शर्मा कथित तौर पर बेहोश हो गए और उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
