Girl in a jacket
HomeNationalपुल पर दो हिस्सों में बंटी Train, मचा हड़कंप, देखें Video

पुल पर दो हिस्सों में बंटी Train, मचा हड़कंप, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जबलपुरः इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11651) के 2 हिस्सों में बंटने का मामला सामने आया है। हादसा सुबह करीब साढ़े 7 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर आगे एक रेलवे पुल पर बताया जा रहा है। हादसे के समय ट्रेन के 5-6 डिब्बे इंजन के साथ रहे। थर्ड एसी के बाद के चार डिब्बे पीछे छूट गए। ट्रेन के अलग होते ही चालक दल ने तुरंत ट्रेन रोक दी। यात्रियों को तेज झटका लगा। शुरुआत में यात्रियों को लगा कि किसी ने चेन पुलिंग की है।

जानकारी देते हुए यात्री प्रिंस साकेत ने बताया कि ब्यौहारी स्टेशन से निकलने के बाद पहले किसी ने चेन पुलिंग की। ट्रेन फिर से चली और एक मिनट बाद ही यह हादसा हुआ। यात्री अजीत सोनी ने बताया कि उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है। अचानक तेज झटका लगा और ट्रेन रुक गई। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

ट्रेन सिंगरौली से 5:30 सुबह चली थी। हादसा 7:40 के आसपास हुआ। इसके बाद ट्रेन के ही स्टाफ और ट्रेन में मौजूद गार्ड ने मिलकर इंजन वाले हिस्से को रिवर्स कर पीछे किया। आधे घंटे बाद तकरीबन 8:15 पर ट्रेन वापस से रवाना हुई।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -