EntertainmentPunjabi Singer Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को मिली बम से उड़ाने की...

Punjabi Singer Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरुः सिंगर दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले बम धमाके की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। वहीं गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है, जिसमें 29 नवंबर को मडावरा स्थित NICE रोड ग्राउंड में होने वाले कॉन्सर्ट में IED ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है। ईमेल में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा भी लिखा है।

साथ ही बच्चों को कार्यक्रम में न लाने, iPhone का जवाब न देने और मेट्रो से सफर न करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस ईमेल की सत्यता और भेजने वाले की पहचान की जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले बीते दिन दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले बम धमाके की धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। धमकी भरे ईमेल में पुणे कोर्ट का भी जिक्र है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 1:46 बजे पुणे जिला अदालत को धमकी भरा ईमेल मिला।

इसमें 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत के कॉन्सर्ट और 31 दिसंबर का जिक्र किया गया था। ईमेल में पुणे कोर्ट परिसर में दोपहर 2:29 बजे बम धमाके की धमकी भी दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, यह ईमेल ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजा गया था। इसमें हमले की धमकी के साथ खालिस्तान से जुड़े नारे और महालक्ष्मी स्टेडियम में आईफोन के जरिए बम धमाके का भी जिक्र था। हालांकि, इस धमकी को लेकर अभी तक मुंबई पुलिस की ओर से किसी खास पाबंदी या नियम की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बिना हिजाब के कॉन्सर्ट में गाया गाना, सिंगर को मारे 74 कोड़े

तेहरानः ईरान में हिजाब के बिना म्यूजिक प्रोग्राम करने...

STF की कार्रवाई: उजैद गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े होने का शक

मेरठः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने कार्रवाई करते...

बंद फाटक के बीच ट्रैक पर फंसा ई-रिक्शा, लगातार गुजरी 3 ट्रेनें, देखें वीडियो

इटावाः भरथना रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी पर उस समय...

स्कॉर्पियो चालक ने BJP MLA के काफिले की गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

चंदौलीः उत्तर प्रदेश के जनपद में सड़क हादसे का...

बिना हिजाब के कॉन्सर्ट में गाया गाना, सिंगर को मारे 74 कोड़े

तेहरानः ईरान में हिजाब के बिना म्यूजिक प्रोग्राम करने वाली सिंगर परस्तू अहमदी को 74 कोड़े मारे गए हैं।...

STF की कार्रवाई: उजैद गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े होने का शक

मेरठः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने कार्रवाई करते मेरठ से उजैद नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया...

बंद फाटक के बीच ट्रैक पर फंसा ई-रिक्शा, लगातार गुजरी 3 ट्रेनें, देखें वीडियो

इटावाः भरथना रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन आने के दौरान रेलवे फाटक...

Brezza कार नहीं मिली तो लौटा दी बारात, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस के सिपाही पर FIR के दिए आदेश

सोनीपतः शादी के दिन ब्रेजा कार की मांग पूरी नहीं होने पर बारात लौटाने के मामले में अब हरियाणा...