Girl in a jacket
HomeBreaking Newsचोरों ने 17 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

चोरों ने 17 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बसना : शहर में बीते रात चोरों ने 17 दुकानों को निशाना बनाकर शटर का ताला तोड़ाकर लाखों रुपए की चोरी कर शहर में दहशत फैला दिया है। अज्ञात चोरों ने सीमेंट दुकान, मेडीकल स्टोर, मोबाइल दुकान, इलेक्ट्रानिक दुकान, फैंसी स्टोर में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं चोरी की पूरी करतूत शहर में लगे और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। इस मामले की पूरी जांच बसना पुलिस की टीम कर रही है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस शहर में इतनी सारी वारदातें कैसे हुई और पुलिस पेट्रोलिंग इनको कैसे पकड़ नहीं पाई है। बसना से चोरों के द्वारा देर रात दर्जनों दुकानों के ताला और सटर तोड़ने की खबर सामने आई है।

मतदान के ठीक एक दिन बाद बसना शहर में देर रात कई दुकानों के ताला तोड़कर चोर गैंग ने कई छोटी बड़ी दुकानों में धावा बोल दिया है। बताया गया कि जब शहर के लोग मॉर्निंग वर्क पर निकले तो दुकानों के ताले टूटे दिखाई दिए लोगों ने दुकानदारों को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे में फोटो देखने पर दरवाजा शर्टर आधा उठा हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं जांच में पता चला कि 17 दुकानों के ताले तोड़े गए है। अभी तक किसका कितना और क्या चोरी हुआ है यह तो दुकानदारों के शिकायत के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं सांकरा में भी लगभग 17 दुकानों के ताला टूटने की खबर सामने आई है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -