Girl in a jacket
HomeHimachalघटना उड़ा देगी होश : 5 साल के बच्चे ने चाकू घोंप...

घटना उड़ा देगी होश : 5 साल के बच्चे ने चाकू घोंप कर दी अपने भाई की हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : अमेरिका के कैलिफोर्निया में बेहद सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां 5 साल के छोटे बच्चे ने अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया है। क्या आप सोच भी सकते हैं कि 5 साल का कोई बच्चा किसी का मर्डर कर सकता है, शायद नहीं। मगर यह सच है। इस 5 वर्षीय बच्चे ने अपने ही सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। कैलिफोर्निया पुलिस भी इस चौंका देने वाले हत्याकांड से हैरान है। पूरा मामला जानकर आपको भी वारदात पर यकीन करना मुश्किल होगा।

जानकारी के अनुसार कैलिफोर्निया में 5 साल के बच्चे ने अपने जुड़वा भाई को चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सांता क्रूज काउंटी के शेरिफ कार्यालय के अनुसार स्कॉट्स वैली में ये जुड़वा बच्चे लड़ रहे थे कि तभी उनमें से एक भाई ने रसोई घर में इस्तेमाल होने वाला चाकू ले लिया और अपने भाई को घोंप दिया। घायल बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -