.
NationalAgency में घुसा चोर पहले नहाया, फिर किया Coffee with Lungi Dance,...

Agency में घुसा चोर पहले नहाया, फिर किया Coffee with Lungi Dance, 4.70 लाख की बाइक लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंडुआडीहः वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र स्थित ट्रायम्फ (TRIUMPH) बाइक शोरूम में देर रात चोरी की घटना सामने आई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखकर चोर की हरकत देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, चोर कटर से कांच का दरवाजा काटकर अंदर दाखिल हो गया। जिसके बाद उसने करीब साढ़े 4 घंटे तक शोरूम के अंदर रुककर कॉफी पी, वॉशरूम में नहाया। नहाने के बाद उसने अपने गीले कपड़े बाइक पर सुखाने के लिए फैला दिए। इसके बाद उसने नई बाइक के कवर को फाड़कर लुंगी की तरह लपेटा, कंप्यूटर पर गाने बजाए और लंबे समय तक लुंगी डांस करता रहा। जाने से पहले उसने एजेंसी की ब्रांडेड टी-शर्ट व कैप पहनी और एक नया कवर उठाया। अंत में मैनेजर की करीब 4.71 लाख रुपये मूल्य की ब्रांड न्यू केटीएम एडवेंचर 390 एस बाइक लेकर फरार हो गया।

घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और फिंगरप्रिंट्स की मदद से चोर की तलाश शुरू कर दी है। एजेंसी मैनेजर रोहित कुमार सिंह के मुताबिक, रात करीब 10 बजे एजेंसी बंद कर हम और स्टाफ घर चले गए। पीड़ित ने कहा कि उसने अपनी केटीएम बाइक एजेंसी में ही खड़ी कर गया था। चाबी उसमें लगी रह गई थी। इसे उसने 3 महीने पहले ही खरीदा था। इस दौरान आरोपी अंदर जाकर लेट गया और उसने एक नींद भी पूरी की।

चोरी करने के बाद उसने पहले टूटे हुए शीशे से बाइक निकालने की कोशिश की, लेकिन जगह कम होने के चलते पूरा शीशा ही तोड़ दिया। करीब 4 बजे वह बाइक लेकर फरार हो गया। बाइक की ऑन-रोड कीमत करीब 4 लाख 71 हजार रुपए बताई जा रही है। मैनेजर ने बताया, सुबह 5 बजे मेरे गार्ड का फोन आया की शोरूम का मेन दरवाजा टूटा हुआ है। इस पर मैं तुरंत ही एजेंसी पहुंचा। मेन गेट का एक हिस्सा नीचे से कटा हुआ था। दूसरा हिस्सा टूटा हुआ था। उसका कांच शोरूम के अंदर और बाहर फैला हुआ था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में मजबूत होगी जल निकासी व्यवस्था, 12.42 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरी

चंडीगढ़: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने...

सड़क हादसे में बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल लास्ट पोस्ट

रायपुरः मुंबई की एक बाइक राइडर (24) रिद्धि ठक्कर...

Jalandhar News: ये है Smart City, बुलेट के बाद फंसी बाइक, जानलेवा बना गड्ढा, देखें वीडियो

मदद करने की बजाये वीडियो बनाने में व्यस्त पुलिस...

वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत हरको बैंक के प्रोफेशनल डायरेक्टर के तौर पर हुए नियुक्त

चंडीगढ़: वरिष्ठ अधिवक्ता देवकांत शर्मा को हरियाणा राज्य सहकारी...

सफेद बटन मशरूम उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत जगह बना रहा हरियाणा : Shyam Rana

राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत चंडीगढ़: हरियाणा सरकार राज्य में बागवानी और कृषि क्षेत्र...

हरियाणा में मजबूत होगी जल निकासी व्यवस्था, 12.42 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरी

चंडीगढ़: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में बारिश के पानी की सुचारू...

सड़क हादसे में बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल लास्ट पोस्ट

रायपुरः मुंबई की एक बाइक राइडर (24) रिद्धि ठक्कर की एक सड़क हादसे में धमतरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30...

Jalandhar News: ये है Smart City, बुलेट के बाद फंसी बाइक, जानलेवा बना गड्ढा, देखें वीडियो

मदद करने की बजाये वीडियो बनाने में व्यस्त पुलिस कर्मी जालंधर, ENS: शहर में दो दिन पहले एक घंटे तक...