Girl in a jacket
HomeNationalमोटर लगाने को लेकर हुआ विवाद, नौजवान का किया कत्ल, देखें वीडियो

मोटर लगाने को लेकर हुआ विवाद, नौजवान का किया कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से नौजवान की डंडे मारकर हत्या कर दी गई। घटना संदीपन घाट कोतवाली क्षेत्र के मंहगांव में हुई है, जहां आज हैंडपंप में मोटर लगाने के विवाद को लेकर हुए विवाद में एक युवक की लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक जानलेवा हमले में लहूलुहान हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उत्पन्न हुए तनाव को देखते हुए मौके पर डीएम और एसपी पहुंचे। उनके निर्देश पर पुलिस ने नामजद 5 आरोपियों को पूछताछ के लिए उठाया है।

मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मंहगांव के अनिल रामदास और शंकर मौर्य के बीच काफी दिनों से हैंडपंप में मोटर लगाए जाने को लेकर विवाद चल रहा था। शंकर मौर्य हैंडपंप में मोटर डालना चाह रहा था। वहीं, अनिल रामदास उसके इस कार्य का विरोध कर रहा था। अनिल रामदास के पक्ष से गांव के मो. सैफी उर्फ अरशद (35) पुत्र मो अली उर्फ बन्ने ने सोमवार को भी अपना विरोध जताया। इससे शंकर मौर्य का परिवार आक्रोशित हो गया। शंकर मौर्य के लड़के प्रदीप कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा और बैजनाथ कुशवाहा का बेटा राम नरेश मौर्य एवं राकेश मौर्य के साथ अन्य तीन लोग एकजुट हो गए।

उन्होंने लाठी-डंडे और लोहे के राड से मौ. सैफी को जमकर पीट दिया। इससे उसका सिर फट गया। उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल होकर सैफी जमीन पर गिरकर तडपने लगा। कुछ ही देर बाद मौके पर ही उसकीमौत हो गई। घटना की जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। लोग आक्रोशित हो उठे। सूचना पर पहुंचे डीएम और एसपी ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच की। आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने घटना में कार्रवाई करते हुए मृतक की मां अफरोज जहां की तहरीर के आधार पर नामजद 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन पांचों से पूछताछ की जा रही है। मृतक सैफी आपराधिक और हिस्ट्रीसीटर बताया जा रहा है। इसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर ने भी घटना में निष्पक्षतापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सरकारी हैंडपंप में मोटर डालने को लेकर गांव के 5 युवकों ने मिलकर लाठी, डंडे और लोहे के रॉड से घटना को अंजाम दिया। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -