Girl in a jacket
HomeNationalRace लगा रहे कार चालकों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2...

Race लगा रहे कार चालकों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 महिलाएं घायल, आरोपी गिरफ्तार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम: सड़कों पर स्टंटबाजी और तेज रफ्तार के चक्कर में कई लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद देशभर में स्टंटबाजी करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हरियाणा के गुरुग्राम से सामने आया है, जहां राधा कृष्ण मंदिर रोड में 2 कारों की रेसिंग के चक्कर में 3 कारें आपस में टकरा गई। इस दौरान 5 से ज्यादा वाहनों को नुकसान हो गया। वहीं घटना में 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल दोनों महिलाओं को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे स्टंट के दौरान सड़क पर जा रही एक कार ने टाटा हैरियर कार को टक्कर मार दी। जबकि दूसरा कार सवार कई अन्य वाहनों को टक्कर मारता हुआ मौके से भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। हादसे से कुछ देर पहले एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ बाइक से मंदिर पहुंचा। वह बाइक पार्क कर मंदिर जा रहा है।

वहीं एक अन्य राहगीर एक व्यक्ति बुजुर्ग महिला के साथ हाथ पकड़ कर सड़क से गुजर रहा है। दोनों जैसे ही किनारे होते हैं कि पल भर के भीतर सड़क पर ये हादसा होता है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में वाहन चालकों के रवैये को लेकर काफी आक्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर 4 के व्यस्त एरिया राधा कृष्ण मंदिर के सामने हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोग सहम गए। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालकों का पता लगाकर दो आरोपियों को 48 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -