Himachal Govt
Unaचिट्टे के खिलाफ ऊना में बुलंद होगी युवा शक्ति की आवाज

चिट्टे के खिलाफ ऊना में बुलंद होगी युवा शक्ति की आवाज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: चिट्टे और अन्य नशों के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक करने और नशामुक्त समाज का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से 7 सितंबर को ऊना में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाली इस वॉकाथॉन में जिले के स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों की प्रमुख भागीदारी होगी। जिला प्रशासन ने आयोजन को प्रभावी जन-जागरूकता अभियान का स्वरूप देने के साथ विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित सहभागिता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।

उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को वॉकाथॉन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विद्यार्थियों के आवागमन की सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को आयोजन स्थल तक लाने, उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम के उपरांत सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा। उन्होंने आयोजन के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

वॉकाथॉन में जिले के सरकारी एवं निजी स्कूलों की 9वीं से 12वीं कक्षा तथा कॉलेजों के विद्यार्थियों को मुख्य लक्षित समूह के तौर पर जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को चिट्टे एवं अन्य नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता के प्रयासों में सहभागी बनाना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 7 सितंबर को प्रातः करीब 10 बजे इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना से एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे और स्वयं भी इसमें शामिल होंगे। प्रस्तावित रूट के अनुसार वॉकाथॉन इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम से आरंभ होकर बस स्टैंड के समीप यू-टर्न लेते हुए वापस स्टेडियम में संपन्न होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवाओं एवं उपस्थित जनसमूह को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण की ‘एंटी-चिट्टा शपथ’ दिलाएंगे और युवाओं से संवाद भी करेंगे।

उपायुक्त ने आयोजन स्थल एवं प्रस्तावित रूट पर प्रतिभागियों के प्रवेश एवं निकासी, एकत्रण, यातायात एवं पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करने तथा आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को यातायात, पार्किंग एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि युवाओं की सहभागिता नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सजग करने के साथ समाज में नशे के खिलाफ सामूहिक जागरूकता को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आयोजन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, अतिरिक्त उपायुक्त ईशांत जसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त विनय मोदी, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, डीएसपी अजय राणा, डीएसपी मोहन रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. वर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL...

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में दर्ज हुई वृद्धि : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल...

धुंदला स्कूल से सेवानिवृत्त हुए कला अध्यापक अवतार सिंह, 25 वर्षों की सेवाओं को दी विदाई

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला...

Punjab University चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अंकित बिढान बने अध्यक्ष, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव में ABVP...

Jalandhar News: थानों में बढ़ा रील बनाने का क्रेज, मुंशी की पुलिसकर्मियों के साथ वीडियो वायरल

जालंधर: पुलिस चौकियों और थानों में रील बनाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में...

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL पर विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा...

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में दर्ज हुई वृद्धि : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि राज्य के भूजल स्तर में बड़ा सुधार...

धुंदला स्कूल से सेवानिवृत्त हुए कला अध्यापक अवतार सिंह, 25 वर्षों की सेवाओं को दी विदाई

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला में लंबे समय तक कला अध्यापक के रूप में सेवाएं...