नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया। वैश्विक बाजारों से मिले बेहद कमजोर संकेतों और अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर बढ़ी अनिश्चितता के कारण घरेलू शेयर बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया। शुरुआती कारोबार में ही BSE Sensex 649.59 अंक (0.86%) की भारी गिरावट के साथ 74,551.26 के स्तर पर आ गया। वहीं, NSE Nifty 50 भी 199.70 अंक (0.85%) की बड़ी चपत खाते हुए 23,418.30 के स्तर पर आ गया। इस चौतरफा बिकवाली के कारण बाजार खुलते ही निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा हो गए।
अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 322 अंक या 0.65 प्रतिशत गिरकर 49,363 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 49 अंक या 0.67 प्रतिशत गिरकर 7,353 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 220 अंक या 0.84 प्रतिशत कम होकर 25,870 पर बंद हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सांसदों से कहा कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध को बहुत जल्द खत्म कर देगा। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आश्वस्त किया कि ईरान के साथ युद्ध “हमेशा के लिए युद्ध” नहीं बनेगा।
