Girl in a jacket
HomeBusinessशेयर बाजार में आया उछाल, पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद

शेयर बाजार में आया उछाल, पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार ने कई दिनों की गिरावट के बाद आज बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। हालांकि, ये बहुत बड़ी बढ़त नहीं थी। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 126.23 अंकों (0.17 प्रतिशत) की मामूली बढ़त के साथ 75,441.27 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 25.35 अंकों (0.11 प्रतिशत) की साधारण तेजी के साथ 23,675.30 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते भारी गिरावट का सामना करने के बाद बाजार ने इस हफ्ते सोमवार को भी नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया था। हालांकि, सोमवार को बाजार हरे निशान में बंद हुआ था।

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार शुरू किया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 33 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 17 कंपनी के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज टीसीएस के शेयर 2.23 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.10 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.76 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.00 प्रतिशत, आईटीसी 0.87 प्रतिशत, एलएंडटी 0.54 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.51 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.50 प्रतिशत, एसबीआई 0.43 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.36 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.31 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.30 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.29 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.26 प्रतिशत, इंडिगो 0.22 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.09 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.06 प्रतिशत, ट्रेंट 0.04 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को एटरनल के शेयर 0.73 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.36 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.34 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.30 प्रतिशत, बीईएल 0.27 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.18 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.13 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

 

 

 

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -