Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalबर्गर किंग में एसी ब्लास्ट, धमाके से टूटे शीशे, मची अफरा- तफरी

बर्गर किंग में एसी ब्लास्ट, धमाके से टूटे शीशे, मची अफरा- तफरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः गुरुग्राम के सेक्टर-14 मार्केट में देर रात बर्गर किंग रेस्टोरेंट में अचानक एसी का कंप्रेसर फट जाने का मामला सामने आया है। ब्लास्ट की आवाज सुनते ही आसपास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमाके के कारण रेस्टोरेंट में लगे भारी-भरकम शीशे पल भर में चकनाचूर हो गए और चारों तरफ कांच के टुकड़े बिखर गए।

इस पूरे हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आमतौर पर कॉमर्शियल जगहों पर मेंटेनेंस स्टाफ का बैकयार्ड या छतों पर आना-जाना लगा रहता है, लेकिन इस घटना के ठीक पहले वहां कोई नहीं था। रेस्टोरेंट के अंदर बैठे ग्राहक और काउंटर पर मौजूद स्टाफ भी इस धमाके की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

बर्गर किंग के अंदर बैठे लोग अपना खाना-पीना छोड़कर मुख्य दरवाजे की तरफ भागे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और रेस्टोरेंट प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की राइडर और भीमनगर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस ने फौरन स्थिति को नियंत्रण में लेते एहतियात के तौर पर रेस्टोरेंट के आसपास के पूरे हिस्से से लोगों को दूर किया। फिलहाल इसके असली तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप...

Jalandhar News: अवैध संबंधों का पता चलने पर पत्नी को पिलाया हार्पिक, इलाज दौरान हुई मौत; पति और सास फरार

जालंधरः करतारपुर थाने में महिला को हार्पिक पिलाकर मारने...

बेटी के सामने पिता की गोली मारकर हत्या, कैश लूटने आया था आरोपी

टेनेसीः अमेरिका में टेनेसी के जैक्सन में शराब की...

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप एनएच-139 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार थार की चपेट में...

Toxic के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ हादसा, साउंड बॉक्स सेटअप घिरने से घायल हुए छात्र, देखें वीडियो

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर यश इन दिनों अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। टॉक्सिक 26 अगस्त...

ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर गर्भवती महिला ने दी जान, रक्षा मंत्रालय में थी कार्यरत

नई दिल्लीः गर्भवती महिला ने कथित तौर पर ससुराल वालों की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या...

Jalandhar News: अवैध संबंधों का पता चलने पर पत्नी को पिलाया हार्पिक, इलाज दौरान हुई मौत; पति और सास फरार

जालंधरः करतारपुर थाने में महिला को हार्पिक पिलाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां महिला का...