जालंधरः शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों से सफाई व्यवस्था बिखरी पड़ी है। शहर नरक जैसी स्थिति में तब्दील हो चुका है और बारिश के मौसम में गंभीर महामारी फैलने का खतरा बन गया है।
आपको बता दें सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नीति को सही तरीके से लागू न करने के कारण चल रही है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

वहीं मानसूनी मौसम और बारिश के दिनों में कचरा सड़ने से भयानक बीमारियां फैल सकती है। लोगों ने कहा कि निगम प्रशासन जल्द कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे ताकि शहरवासियों को इस परेशानी से राहत मिल सके।

