Girl in a jacket
HomeBreaking Newsपिटबुल का आतंक : महिला को बुरी तरह नोचा, मामला दर्ज

पिटबुल का आतंक : महिला को बुरी तरह नोचा, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : दिल्ली में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला दिल्ली के स्वरूप नगर से सामने आया है। जहां एक महिला पर पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला ने पड़ोसी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। बता दें कि यह घटना स्वरूप नगर इलाके की गली नंबर 14 में रहने वाली रिया देवी ने देखा कि पड़ोसी परिवार की महिला अपने पिटबुल डॉग को रिया के घर के आगे शौच कराने के लिए लाती है। इस बात से नाराज रिया पड़ोसी महिला से इसकी शिकायत करने लगी और थोड़ी देर में दोनों के बीच बहस होने लगी।  दोनों महिलाओं का झगड़ा देख एक लड़का उनके पास आकर खड़ा हो जाता है। पिटबुल लड़के को सूंघना शुरू कर देता है और उसके पैर पर दांत गड़ाने की कोशिश करता है लेकिन लड़का डर के मारे पीछे हो जाता है। इसके बाद घर के दरवाजे पर खड़ी महिला रिया के पास आकर खड़ी हो जाती है। 

पिटबुल डॉग अपनी मालकिन के पास आता है और अचानक रिया पर हमला कर देता है। शोर मचने पर गली में हंगामा मच जाता है। पड़ोसी महिला के परिवार के लोग भी बाहर आ जाते हैं। उसका बेटा पिटबुल को लेकर घर में चला जाता है।मामला यहीं शांत नहीं होता है। युवक बाहर निकलता है और रिया को धक्का देता है।

पुलिस ने दर्ज किया केस 

पिटबुल के हमले में रिया को शरीर में पांच जगहों पर जख्म हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित महिला ने पड़ोसी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिया ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी महिला ने जानबूझकर अपने कुत्ते को उन पर छोड़ा था। पुलिस ने इलाके सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -