Girl in a jacket
HomeHimachalनशे में टल्ली सूबेदार, घर ले गया किसी और की कार

नशे में टल्ली सूबेदार, घर ले गया किसी और की कार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली पुलिस के सामने पिछली रात एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। चूंकि बीती शाम करीब 9:30 बजे के आसपास पुलिस थाने में सूचना मिली कि रामपुर पुल के पास बने एक अहाते के पास से एक गाड़ी चोरी हो गई है।
सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम रामपुर पुल के पास पहुंची वहां पर एक शिकायतकर्ता ने बताया कि वह शराब पीने के लिए ठेके के पास बने अहाते में आया था, वहां पर उसने अपनी वैगनआर गाड़ी बाहर पार्क की और खुद शराब पीने अंदर चला गया।
करीब आधे घंटे बाद जब वह बाहर आया तो उसकी गाड़ी वहां से चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के कैमरे खंगालने की कोशिश की, इस दौरान मौके पर एक ऑल्टो गाड़ी खड़ी हुई पाई जिसका कोई मालिक नहीं मिल रहा था। जिसका एड्रेस निकाल कर जब संपर्क किया गया तो वह गाड़ी ऊना के एक सूबेदार साहब की निकली। सूबेदार साहब अपने घर पहुंच चुके थे लेकिन अपनी गाड़ी ऑल्टो को अहाता के बाहर छोड़ गए थे और अपनी गाड़ी ले जाने की बजाय दूसरे शराबी व्यक्ति (शिकायतकर्ता) की गाड़ी को अपना समझकर अपने घर ले गए थे।

मामला बेहद हास्यास्पद भी था, दोनों ही शराब के शौकीन व्यक्तियों को पुलिस ने झाड़ लगाकर छोड़ दिया है, अभी मामला दर्ज़ नही हुआ था नहीं तो सुबेदार साहब को हवालात की सैर करनी पड़ जाती। हरोली पुलिस सूबेदार की गाड़ी को थाना ले आई थी बाद में सूबेदार साहब ने आकर माफी मांग कर अपनी गाड़ी छुड़वाई, जिन्हें पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।जब चैक किया गया तो इन दोनों ही गाड़ियां को कोई भी चाबी लग जा रही थी। इसी वजह से सुबेदार साहिब दुसरे की कार ले गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -