.
NationalBorder से संदिग्ध व्यक्ति काबू, महिला से मिलने की फिराक में जा...

Border से संदिग्ध व्यक्ति काबू, महिला से मिलने की फिराक में जा रहा था Pakistan

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बीकानेरः भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सेना ने पाकिस्तान जाने की फिराक में एक युवक को पकड़ा है। युवक 9 सालों में दूसरी बार अवैध तरीके से पाकिस्तान जा रहा था, जिसे 17 केवाईडी से पकड़कर जवानों ने पुलिस को सौंप दिया। अब ज्वाइंट इंट्रोगेशन में सेना और सुरक्षा एजेंसियां युवक से पूछताछ करेंगी।

जानकारी देते खाजूवाला थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत ने कहा कि शनिवार की शाम एक युवक 17 केवाईडी में पाकिस्तान जाने की बात कर रहा था। वो बॉर्डर का वो रास्ता ढूंढ रहा था, जहां से आसानी से पाकिस्तान में घुसा जा सके। इस बात की भनक आर्मी इंटेलिजेंस को लगी। इसके बाद उसे 17 केवाईडी से ही पकड़ लिया गया। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी प्रशांत वेदम के तौर पर हुई है। आशंका है कि वह दोबारा पाकिस्तान जा रहा था। विशाखापट्‌टनम से बीकानेर स्थित भारत-पाक बॉर्डर पर आने के कारणों का खुलासा ज्वाइंट इंट्रोगेशन में होने की उम्मीद है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि प्रशांत इससे पहले भी साल 2017 में पाकिस्तान गया था। तब वो करणी पोस्ट के पास से होते हुए 15 अप्रैल को पाकिस्तान में घुस गया था। बताया जा रहा है कि तब उसे पाकिस्तान आर्मी ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में साल 2021 में उसे वापस भारत के हवाले किया गया। वो अटारी बॉर्डर से होते हुए भारत में आया था। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान के रावलपिंडी में किसी महिला मित्र से युवक के कॉन्टैक्ट होने की आशंका है, जिससे मिलने की फिराक में युवक बॉर्डर पार करना चाह रहा था।

हालांकि प्रशांत की बातों पर आर्मी को संदेह है। आर्मी के अनुसार एक बार पाकिस्तान जाने के बाद दोबारा क्यों जाना चाहता है। उसकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स...

हरियाणा में शुरू होगी डिजिटल उर्वरक बिक्री प्रणाली

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में सब्सिडी वाले उर्वरकों...

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ने के लिए पंचकूला पुलिस...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, चार वाहनों के चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

ऊना : जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते...

Punjab News: युवा पीढ़ी को गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं से जोड़ना समय की ज़रूरत है: डॉ. हरजोत, देखें वीडियो

मोगाः पवित्र चरणों की धूल वाले कलश की शोभा यात्रा के दौरान हरजोत कमल ने कहा कि धन-धन श्री...