Himachal Govt
Haryana17वीं बार जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, 21 दिन की...

17वीं बार जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, 21 दिन की मिली पैरोल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोहतकः साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम को 21 दिन की फरलो मंजूर होने के बाद मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल से बाहर निकाला गया। वह सिरसा के लिए रवाना हो गए।

इसके साथ ही गुरमीत राम रहीम 17वीं बार रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर आया है। राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो दिए जाने को लेकर पहले भी विभिन्न वर्गों द्वारा सवाल उठाए जाते रहे हैं और हर बार उसके जेल से बाहर आने पर यह मुद्दा चर्चा में रहता है।

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को अगस्त 2017 में साध्वियों के यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सुनारिया जेल भेजा गया था। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी उसे सजा हो चुकी है। डेरा प्रमुख वर्तमान में सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है।

वर्ष 2026 में भी राम रहीम को इससे पहले दो बार जेल से बाहर आने का अवसर मिला। जनवरी महीने में उसे 40 दिन की पैरोल, जबकि मई महीने में 30 दिन की पैरोल मिली थी। मई में मिली 30 दिन की पैरोल पूरी करने के बाद गुरमीत राम रहीम 26 जून को वापस सुनारिया जेल पहुंचा था। अब एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिलने के बाद राम रहीम जेल से बाहर आया है। उसके बाहर आने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और पुलिस की निगरानी में उसे सिरसा के लिए रवाना किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- स्कूल में स्कार्फ या हिजाब पहनने की अनुमति नहीं

प्रयागराजः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक स्कूल की...

विधायक की बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

बेंगलुरुः कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम में स्थित एक मंदिर में...

Punjab News: चलती कार पर गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

जीरकपुरः जीरकपुर VIP रोड पर एक बड़ा हादसा पेश...

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- स्कूल में स्कार्फ या हिजाब पहनने की अनुमति नहीं

प्रयागराजः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक स्कूल की एक नाबालिग छात्रा द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया...

Jalandhar News: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन की गाड़ी के नीचे आने से बचा स्वीट्स शाप मालिक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके मॉडल के पास भीषण हादसा हो गया। जहां माता रानी चौक माडल टाउन...

विधायक की बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

बेंगलुरुः कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम में स्थित एक मंदिर में विधायक बेटी ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी को...

Punjab News: सरकारी दफ्तर में लगी आग, चौंकीदार ने पहली मंजिल से कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

मोहालीः जिले में सरकारी दफ़्तर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर...