Himachal Govt
Nationalविधायक की बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

विधायक की बेटी ने महिला पुलिस अधिकारी को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरुः कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम में स्थित एक मंदिर में विधायक बेटी ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया था। दोनों के बीच हुई झड़प का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घटना 12 अगस्त को रात करीब 8:15 बजे हुई थी। मंदिर में भीम अमावस्या समारोह के मौके पर भीड़ इकट्ठा थी। इसी दौरान विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। ऐश्वर्या गर्भगृह में जाना चाहती थी, लेकिन भीड़ को देखते उन्हें तुरंत अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली।

मांड्या महिला पुलिस स्टेशन से जुड़ी सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल ने विधायक की बेटी ऐश्वर्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते कहा है कि उन्होंने बदसलूकी की, थप्पड़ मारा और कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डाली।

वीडियो में दिख रहा है कि तुमकुरु ग्रामीण क्षेत्र के विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या और आरती उक्कडा मंदिर में पीएसआई सविता बी. पाटिल के बीच किसी बात पर बहस हो रही है। इसके बाद ऐश्वर्या अधिकारी को थप्पड़ मार देती है और फिर जवाब में अधिकारी भी उन्हें थप्पड़ मारती हैं। मौके पर मौजूद लोग उन दोनों को रोकने के लिए बीच-बचाव करते हैं। विधायक गौड़ा ने घटना के तुरंत बाद माफी भी मांग ली थी, लेकिन साथ-साथ महिला अधिकारी पर बदसलूकी करने का आरोप भी मढ़ दिया था।

गौड़ा ने कहा था कि मेरी बेटी मंदिर गई थी। वह गर्भगृह में जाना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने जाने नहीं दिया। महिला पुलिस अधिकारी ने मेरी बेटी के साथ बदसलूकी की, तब झगड़ा शुरू हो गया। मैं माफी मांगता हूं, मुझे इसके लिए खेद है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

टाइल मिस्त्री की तेजधार हथियारों से हत्या, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

फतेहाबादः उपमंडल के गांव झलनिया में बीती रात (40)...

Jalandhar News: Deeaar Studio में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अवतार नगर रोड़ पर स्थित Deeaar Studio...

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- स्कूल में स्कार्फ या हिजाब पहनने की अनुमति नहीं

प्रयागराजः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक स्कूल की...

टाइल मिस्त्री की तेजधार हथियारों से हत्या, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

फतेहाबादः उपमंडल के गांव झलनिया में बीती रात (40) टाइल मिस्त्री की कथित रूप से लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों...

Jalandhar News: Bikaner Sweets मालिक की पत्नी का पुलिस पर आरोप, कहा- कर्मी बोला पति मरा तो नहीं, देखें वीडियो

आरोपः सरकारी गाड़ी पर नहीं कर रही पुलिस कार्रवाई, फिर गाड़ी को लगा दें आग जालंधर, ENS: शहर के पॉश...

व्यूज को लेकर गर्लफ्रेंड ने कार पर किए 3400 ‘KISS’, पुलिस ने काटा मोटा चालान, देखें वीडियो

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कार की पूरी बॉडी पर लाल लिपस्टिक से करीब 3400 ‘किस’ के...

Jalandhar News: Deeaar Studio में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अवतार नगर रोड़ पर स्थित Deeaar Studio में लगी भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार...