Girl in a jacket
HomePunjabJalandharEngland की Parliament में सम्मानित हुए सूफी गायक Hansraj Hans, देखें वीडियो

England की Parliament में सम्मानित हुए सूफी गायक Hansraj Hans, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बनें एशिया और संगीत जगत के पहले गायक

जालंधर, ENS: पंजाब के सूफी गायक पदम श्री हंसराज हंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इंग्लैंड की पार्लियामेंट में गायक हंसराज हंस को संगीत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। गौर हो कि हंस राज हंस एशिया और संगीत जगत के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिनको यूके की पार्लियामेंट में सम्मानित किया गया है। दरअसल, इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है और संगीत की दुनिया में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इंग्लैंड के शहर लंदन में स्थित पार्लियामेंट में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के एटली रूम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की मेज़बानी लॉर्ड रामी रेंजर ने की और इसका आयोजन समारा इवेंट्स यूके ने किया।


बात दें कि इंग्लैंड की पार्लियामेंट में स्थित हाउस ऑफ लॉर्ड्स के एटली रूम का नाम क्लेमेंट एटली के नाम पर रखा गया है, जो 1945 से 1951 तक लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री थे। इस मौके पर उनको स्कार्फ भी दिया गया। वहीं गायक हंसराज हंस ने सबका धन्यवाद करते हुए कहा कि वह काफी खुश है कि उन्हें यह सम्मान दिया गया। इंग्लैंड के लंदन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह शहर उनको बहुत पसंद है और वह इसे घर की तरह ही समझते है। हंसराज हंस इंग्लैंड में भी इतने लोक प्रिय है कि बर्मिंघम में 21 दिसंबर को होने वाले उनके शो की 90 प्रतिशत टिकट बिक चुकी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -