जालंधर (Ens): इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने ब्रॉडकास्टिंग और संचार तकनीक के बारे में और जानकारी लेने के लिए दूरदर्शन का दौरा किया। यह दौरा प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह और ई.सी.ई विभाग के इंचार्ज मनीष सचदेवा के मागदर्शन में किया गया।
इस दौरे में विद्यार्थियों ने वी.टी.आर (वीडियो टेप रिकॉर्डिंग) सेक्शन, पी.सी.आर (प्रोडक्शन कंट्रोल रुम), ओ.बी (आउटडोर ब्रॉडकास्ट) वैन और टेलीविजन स्टूडियो का दौरा किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग और प्लेबैक, कार्यक्रम निर्माण और नियंत्रण, ओबी वैन के जरिए लाइव प्रसारण, स्टूडियो संचालन , कैमरा सिस्टम, ऑडियो उपकरण और बाकी ब्रॉडकास्टिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विद्यार्थियों ने इस दौरान अर्थ स्टेशन भी देखा। वहां पर उन्होंने सैटेलाइट अपलिंक और डाउनलिंक, सिग्नल के प्रसारण एवं प्राप्ति और ब्रॉडकास्टिंग में एंटीना की क्या भूमिका है इस बारे में जानकारी ली। इस मौके पर विद्यार्थियों को स्टूडियो से लाइव कार्यक्रम कैसे प्रसारित किया जाता है इस प्रक्रिया को देखने का मौका भी मिला।
राहुल कुमार और नवरुप ने पूरे दौरे में विद्यार्थियों को अच्छे से मार्गदर्शन किया। इसके अलावा उनको ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम और बाकी उपकरणों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार के साथ बताया। इस दौरे से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान मिला और उन्हें कक्षा में सिखाई गई चीजों का वास्तविक में इस्तेमाल करने का मौका मिला।
विद्यार्थियों के साथ इस दौरान नम्रता लेक्चचर, मनीष सचदेवा ई.सी.ई विभाग के इंचार्ज भी मौजूद रहे। उन्होंने पूरे दौरे के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मनीष सचदेवा ने दूरदर्शन केंद्र के डायरेक्टर गुरविंदर नरुला और सभी अधिकारियों एवं तकनीकी स्टाफ का स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने शैक्षणिक दौरे को सफल और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए साथ आए विद्यार्थियों और अध्यापकों की सराहना की।