Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalस्वतंत्रता दिवस समारोह पर स्कूल का छज्जा गिरने से स्टूडेंट की मौत,...

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर स्कूल का छज्जा गिरने से स्टूडेंट की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संभल : असमोली थाना क्षेत्र के मदला फतेहपुर गांव स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्कूल का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। समारोह के दौरान स्कूल के मुख्य गेट का छज्जा गिरने से मलबे के नीचे दबकर तीसरी कक्षा के 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दरअसल, शनिवार को स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान कुछ बच्चे मुख्य दरवाजे के छज्जे पर चढ़कर कार्यक्रम देखने लगे।

अचानक छज्जा नीचे आ गिरा और बच्चे मलबे में दब गए। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर स्कूल में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने कक्षा तीन के छात्र को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायल बच्चों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे की सूचना पर संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक छात्र के परिजनों से मुलाकात की। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम-एसपी पुलिस लाइन में चल रहा कार्यक्रम छोड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली।

मृतक बच्चे के पिता ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई से इनकार करते हुए कहा कि बच्चे की जिंदगी यहीं तक थी। हमारी सरकार से कोई मांग नहीं है। फतेहपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद नईम किसान हैं। नईम के तीन बच्चे हैं। फातिमा और उमामा दो बेटियां हैं, जबकि बेटा निजामुद्दीन (8) तीसरे नंबर का था। परिजनों के अनुसार, निजामुद्दीन लिटिल चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। शनिवार को वह अपने स्कूल न जाकर चचेरे भाइयों के स्कूल के कार्यक्रम में गया था। वह सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। निजामुद्दीन के चाचा मोहम्मद सुभान ने बताया, “हमारे परिवार के बच्चे स्कूल में कार्यक्रम देखने गए थे। सभी बच्चे घर से झंडा लेकर निकले थे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में कुछ बच्चे छज्जे के ऊपर खड़े थे। अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जा गिरने से निजामुद्दीन सहित कई बच्चे नीचे दब गए।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab बंद का कौमी इंसाफ मोर्चे ने किया ऐलान

चंडीगढ़ः क़ौमी इंसाफ़ मोर्चा ने पंजाब के लोगों से...

बड़ा हादसाः नदी में स्कॉर्पियो गिरने से 5 की मौत, देखें वीडियो

किश्तवाड़ः जिले के दच्छन इलाके में महिंद्रा स्कॉर्पियो सड़क...

मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग में 4,000 पद भरने की घोषणा की

शिमला: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

सड़क हादसे में ITBP के DIG समेत 2 की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

सहारनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर सहारनपुर में एक दर्दनाक सड़क...

Punjab बंद का कौमी इंसाफ मोर्चे ने किया ऐलान

चंडीगढ़ः क़ौमी इंसाफ़ मोर्चा ने पंजाब के लोगों से 21 अगस्त को 'पंजाब बंद' ऐलान किया गया। इस संबंध...

बड़ा हादसाः नदी में स्कॉर्पियो गिरने से 5 की मौत, देखें वीडियो

किश्तवाड़ः जिले के दच्छन इलाके में महिंद्रा स्कॉर्पियो सड़क से फिसलकर चिनाब नदी में जा गिर गई। अनियंत्रित होने...

मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग में 4,000 पद भरने की घोषणा की

शिमला: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह आज हमीरपुर जिले के बड़सर में हर्षोल्लास के साथ...

कौमी इंसाफ मोर्चा प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, छोड़े आंसू गैस के गोले, देखें वीडियो

चंडीगढ़: कौमी इंसाफ मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अपनी...