Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalसड़क हादसे में ITBP के DIG समेत 2 की मौत, 4 घायल,...

सड़क हादसे में ITBP के DIG समेत 2 की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सहारनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर सहारनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना सरसावा इलाके में देहरादून-अंबाला रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही कार से जा टकराई। इस हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डीआईजी 48 वर्षीय परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर 46 वर्षीय रवि शंकर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वह कार में अपने ड्राइवर रवि शंकर और एक अन्य जवान के साथ सवार थे।

सरसावा क्षेत्र में देहरादून-अंबाला रोड पर अचानक उनका वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद कार डिवाइडर को पार करते हुए सड़क की दूसरी दिशा में पहुंच गई और सामने से आ रही कार से टकरा गई। वहीं जयराम और दूसरी गाड़ी में सवार देवेंद्र कौर और गुरनायक निवासी करनाल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

जिलाधिकारी अरविंद चौहान और वरिष्ठ एसएसपी अभिनंदन ने अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर आवश्यक जांच की जा रही है। दुर्घटना कैसे हुई और वाहन किस वजह से अनियंत्रित हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वरिष्ठ ITBP अधिकारी की हादसे में मौत की खबर से पुलिस-प्रशासन और सुरक्षा बलों में शोक की लहर है। हादसे ने एक बार फिर देहरादून-अंबाला रोड पर सड़क सुरक्षा और वाहनों की गति तथा नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग में 4,000 पद भरने की घोषणा की

शिमला: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय...

पेट्रोल पर 3.50, डीजल 1.50 रुपए और ATF पर विंडफाल टैक्स कटौती

नई दिल्लीः भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल और विमान ईंधन...

Jalandhar News: Kartar Bus की चपेट में आने से डिलीवरी ब्वॉय की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अलास्का चौक के पास भीषण सड़क हादसा...

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर स्कूल का छज्जा गिरने से स्टूडेंट की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

संभल : असमोली थाना क्षेत्र के मदला फतेहपुर गांव स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के...

मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग में 4,000 पद भरने की घोषणा की

शिमला: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह आज हमीरपुर जिले के बड़सर में हर्षोल्लास के साथ...

कौमी इंसाफ मोर्चा प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, छोड़े आंसू गैस के गोले, देखें वीडियो

चंडीगढ़: कौमी इंसाफ मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अपनी...

पेट्रोल पर 3.50, डीजल 1.50 रुपए और ATF पर विंडफाल टैक्स कटौती

नई दिल्लीः भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाला विंडफाल टैक्स में कटौती...