Breaking Newsकथावाचक Indresh Upadhyaye ने इस मामले में मांगी माफी, सोशल मीडिया पर...

कथावाचक Indresh Upadhyaye ने इस मामले में मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
धर्म: वृंदावन के मशहूर कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु इंद्रेश उपाध्याय की अभी हाल ही में शादी हुई है। भव्य शादी के आयोजन के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी कुछ सुनना भी पड़ा। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इंद्रेश उपाध्याय ने यादव समाज के लोगों से माफी मांगी है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें उन्होंने कहा था कि यादव भगवान के वंशज नहीं है। इस बयान से मथुरा और आस-पास के क्षेत्रों में नाराजगी फैल गई है। अब इंद्रेश महाराज ने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो पुराना है और उनका मकसद किसी के जज्बातों को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

इंद्रेश उपाध्याय ने मांगी माफी

बीते दिन इंद्रेश उपाध्याय ने अपने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने यह साफ-साफ कह दिया है कि – ‘मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। यदि मेरे द्वारा बोले गए शब्दों से यदि यादव समाज आहत हुआ है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं’।

वायरल हुआ 4 साल पुराना वीडियो

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का 4 साल पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने कहा था कि यादव और यदुवंश अलग है। भगवान कृष्ण जाने से पहले सारे यदुवंश का नाश कर गए थे। उनके इस बयान पर मथुरा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के यादव समाज ने आपत्ति जताई थी। मथुरा में यादव समाज के लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कथावाचक को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा था। यादव समाज पर दिए गए अपने बयान के बाद बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने वीडियो शेयर करके सफाई दी है। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि – ‘ये वीडियो आज से करीबन 4-5 साल पुराना है तब किसी राजघराने के कहने पर उन्होंने ये बात कही थी’। वीडियो में उन्होंने कहा कि – ‘यादव समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। भगवान कृष्ण के वंशज और भारत के सभी यादव समाज मेरा अपना है। मेरे काफी सारे यादव दोस्त हैं और हम उनकी संस्कृति का सम्मान करते हैं। मैं आगामी की कथाओं में पहले ही इस विषय को साफ कर चुका था लेकिन वह अंश लोगों के संज्ञान में नहीं आ पाया। यादव समाज के विरोध के बाद अब कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने इस मामले में माफी मांगते हुए लोगों से शांत रहने की उम्मीद की है’।    

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश,...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ...

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में आयोजित विशाल छिंज मेले में...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये में दी थी सुपारी बालाघाट: मध्य प्रदेश के...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तेज़ आवाज़ को लेकर पड़ोसियों...