.
Unaदिव्यांगजनों के लिए विशेष भर्ती अभियान, ITC लिमिटेड कपूरथला में भरे जाएँगे...

दिव्यांगजनों के लिए विशेष भर्ती अभियान, ITC लिमिटेड कपूरथला में भरे जाएँगे विभिन्न पद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर ऊना में 28 सितंबर को विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 28 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर, (एन.सी.एस.सी)भवन, चंद्रलोक कॉलोनी, ऊना में उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

केंद्र के सहायक निदेशक रंजन चंकाकटी ने बताया कि यह विशेष भर्ती अभियान ITC लिमिटेड, कपूरथला (पंजाब) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है। भर्ती अभियान में 18 से 50 वर्ष की आयु के दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। इसके लिए 10वीं, 12वीं पास अथवा आईटीआई योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भर्ती अभियान में कम शारीरिक दिव्यांगता, श्रवण बाधित तथा कम दृष्टि वाले दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा बायोडाटा लेकर आना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर, ऊना के दूरभाष नंबर 01975-227157 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

HSRDC में एडवोकेट तरुण मेहता स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने "हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम"...

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय हिसार ने इस बीमारी के लिए जारी की एडवाइजरी

चण्डीगढ़: लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान...

किताब घरों से हिमाचल के रचनाकारों को मिलेगा व्यापक पाठक वर्गः Mukesh Agnihotri

शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश...

कुठेड़ा खैरला में 18.77 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार

किराये के कमरे से बरामद हुआ हेरोइन/चिट्टा, पुलिस ने...

HSRDC में एडवोकेट तरुण मेहता स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने "हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम" (HSRDC) में एडवोकेट तरुण मेहता को स्वतंत्र निदेशक के पद...

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय हिसार ने इस बीमारी के लिए जारी की एडवाइजरी

चण्डीगढ़: लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार की ओर से लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) मुख्य...

बॉलीवुड में पसरा मातम, रानी मुखर्जी की मां का 75 साल की उम्र में हुआ निधन

Rani Mukerji Mother Passes Away News: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75...

किताब घरों से हिमाचल के रचनाकारों को मिलेगा व्यापक पाठक वर्गः Mukesh Agnihotri

शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश में स्थापित किए गए ‘किताब घर’ हिमाचल की समृद्ध साहित्यिक,...