Girl in a jacket
HomeHaryanaपानी पीने के बहाने मे घर में घुसे स्नेचरों ने चाकू की...

पानी पीने के बहाने मे घर में घुसे स्नेचरों ने चाकू की नोक पर महिला से छीनी बालियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिरसाः जिले के हांडीखेड़ा गांव में स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां पानी पीने के बहाने घर में घुसे नौजवान चाकू की नोक पर महिला की बालियां छीनकर फरार हो गए। वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बाइक पर सवार 3 युवकों ने मुंह कपड़ा व गमछा से ढका हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक पानी पीने के बहाने अंदर घर में घुसे। जैसे ही महिला उठकर पानी लाने लगी, तो उसकी आंखों में लाल मिर्च डाल दी, जिससे उसे दिखना बंद हो गया। युवकों ने महिला के गले पर चाकू लगा दिया और चाकू की नोक पर कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए।

सूचना पर महिला के परिवार वाले घर पहुंचे। परिवार ने बताया कि उस वक्त महिला घर पर अकेली थी। इसके लिए उन्होंने गांव के सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो पता चला कि तीनों बाइक सवार सवार युवक ई-रिक्शा में सवार महिलाओं का पीछा करते हुए गांव में दोपहर करीब डेढ बजे आए थे। तीनों युवक ई-रिक्शा में सवार महिलाओं के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। महिलाओं ने गले में सोने के आभूषण पहने हुए थे। उनकी रैकी भी की थी, परंतु वे किसी तरह अपने घर जल्दी एंट्री कर गई, तो बच गई। महिलाएं किसी काम से शहर गई हुई थी और वापस ई-रिक्शा से गांव आ रही थी। उनका पीछा करते हुए ये आ गए।

जब वे उनमें से एक महिला के घर जाने लगे, तो कुत्तों के भौंकने के बाद वहां से चले गए। इसके बाद उन्होंने महिला केला देवी को घर पर अकेली देखा, तो पानी पीने के बहाने घर के अंदर घुस आए। जिसके बाद ये वारदात की। इसकी फुटेज पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में हांडीखेड़ा निवासी केला देवी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर सरसों की सफाई कर रही थी। उसी समय एक बाइक पर सवार तीन लड़के आए और उन लड़कों ने उससे पीने के लिए पानी मांगा। जब वह उठकर पानी लाने के लिए घर के अंदर चली गई तो उसमें एक लड़के ने उसकी आंखों में लाल मिर्ची डाल दी और चाकू दिखाया। दूसरे लड़के ने उसकी कानों की दोनों सोने की बालियां छीन ली। तीनों ही मौका पाकर भाग गए।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -