.
Entertainmentभाई सुशांत को याद कर Emotional हुई बहन श्वेता , बोली -...

भाई सुशांत को याद कर Emotional हुई बहन श्वेता , बोली – ‘मौत के बाद भी मुझसे मिलने आया था’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भले ही 6 साल हो गए हो परंतु उनकी मौत का जवाब आज तक फैंस को नहीं मिल पाया है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति आज भी अपने भाई को काफी याद करती हैं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टा पर भी सुशांत की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वो यह चाहती हैं कि उनका भाई लोगों के बीच में जिंदा रहे। भले ही सुशांत आज दुनिया में नहीं है परंतु वो अपने भाई को आज भी याद करती रहती हैं।

भाई के जाने के बात हुई मेरी उनसे बात

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सपनों में भी वो सुशांत को देखती हैं। उनके होने का एहसास भी फील करती हैं। अपने भाई के साथ घंटों तक बात करती रहती है। सुशांत को उन्होंने गले से भी लगाया है। ये सब बोलते हुए वो काफी इमोशनल भी हो जाती है। श्वेता ने बोला कि – हां मैंने शुशांत के जाने के बाद उसे अपने ड्रीम स्टेट और मेडिटेशन में फील किया है। भाई के जाने के बाद मेरी उनसे बात हुई।

जब मैं पटना में गई थी अपने भाई की अस्थियां विसर्जन करने के लिए जिस रुम में मैं लेटी थी वहां पर भाई की अस्थियां रखी थी। उस दिन वो रात में आया था मुझसे बात करने के लिए उसने आकर मुझसे घंटों बात भी की। मुझे अपने गले से लगाया मेरे मन में बहुत सारे सवाल थे। मैंने उससे जो पूछा उसने मुझे बताया कि आखिर में उसने मुझे हग किया। मुझे गाल पर किस भी किया। उसकी खुशबू और सांस को मैने महसूस भी किया। उस चीज ने ही मुझे उसके दूर जाने का एहसास करवाया है।

मौत का दर्द कई बार हुआ फील

श्वेता ने यह बताया कि सुशांत की मौत का दर्द उनको कई बार महसूस भी हुआ है। श्वेता ने अपने उस पल को भी बयान किया जब उनके भाई की मौत की खबर मिली थी तो मैं कैलिफोर्निया में थी तब वहां पर रात थी मैं अपने बेड पर ही थी। जैसे ही मैंने सुना कि सुशांत अब नहीं रहा है। मेरा शरीर सुन्न हो गया था क्योंकि मैं आध्यात्मिक थी इसलिए मुझे लगा कि किसी ने मेरे ऊपर साधना की कवरिंग डाल दी। मैं शांत थी परंतु ये लंबा नहीं रहा है। मैं जोर से रोने लगी भाई का शरीर जलाया जा रही थी मैं कोविड के कारण से भारत नहीं आ पाई थी मैं भाई को अपना आखिरी गुडबॉय तक नहीं बोल पाई थी मैं चिल्ला चिल्लाकर रो रही थी। तब मन में भाई की खूबसूरत यादें आ रही थी।

कंगना रनौत ने किया था कॉन्टैक्ट

सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक मूवी एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में काम किया था। इस फिल्म में सुशांत के करियर को चार चांद लगाए थे। सुशांत की मौत इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका थी परंतु एक्टर की मौत के बाद धोनी ने उनके परिवार के साथ कोई संपर्क नहीं किया था। श्वेता ने कहा कि धोनी ने भाई की मौत के बाद उनसे कोई भी कॉन्टैक्ट नहीं किया था परंतु कंगना रनौत और कुछ सेलेब्स ऐसे थे जिन्होंने जरुर उनसे संपर्क किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

अब AI से लिखा कंटेंट नहीं होगा Copy-Paste, वॉटरमार्क से छिपेगी तस्वीर !

टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस का इस्तेमाल लोग रोज के काम...

Highway पर BJP नेता की कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

अमेठीः गौरीगंज कस्बे में एसपी कार्यालय से कुछ दूरी...

हरियाणा में मजबूत होगी जल निकासी व्यवस्था, 12.42 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली प्रशासनिक मंजूरी

चंडीगढ़: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने...

अब AI से लिखा कंटेंट नहीं होगा Copy-Paste, वॉटरमार्क से छिपेगी तस्वीर !

टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस का इस्तेमाल लोग रोज के काम के लिए करते हैं। इससे हर काम आसान हो जाता...

गुरुद्वारा साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

नई दिल्लीः महाराष्ट्र में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड में जानलेवा हमला होने की घटना...

Highway पर BJP नेता की कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

अमेठीः गौरीगंज कस्बे में एसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर ब्लॉक गेट के सामने चलती डस्टर कार में अचानक...

सफेद बटन मशरूम उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत जगह बना रहा हरियाणा : Shyam Rana

राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत चंडीगढ़: हरियाणा सरकार राज्य में बागवानी और कृषि क्षेत्र...