HomeHimachalUnaऊना में सड़क हादसों, चोरी और मारपीट के छह मामले दर्ज, पुलिस...

ऊना में सड़क हादसों, चोरी और मारपीट के छह मामले दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना सुशील पंडित : जिला ऊना के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना, चोरी और मारपीट से जुड़े छह अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं मोटर वाहन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
1,सैंसोवाल में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
पुलिस थाना हरोली के तहत सैंसोवाल में एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता राजू निवासी मूल रूप से बदायूं (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी सैंसोवाल ने बताया कि हादसे में उसे चोटें आई हैं, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2,झलेड़ा चौक के पास सैर कर रहे व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर
पुलिस थाना सदर ऊना में दर्ज शिकायत के अनुसार झलेड़ा चौक के समीप सड़क किनारे सैर कर रहे प्रेमचंद को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
3,झलेड़ा मार्ग पर टिप्पर और टेंपो की भिड़ंत
घालूवाल-झलेड़ा मार्ग पर एक टिप्पर और छोटे टेंपो के बीच टक्कर हो गई। टिप्पर चालक महिंद्र कुमार निवासी मथुरा (पंजाब) ने आरोप लगाया कि टेंपो चालक शुभांकर कालिया ने गलत दिशा में आकर वाहन से टक्कर मारी। हादसे में टेंपो चालक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
4,संतोषगढ़ के गीता मंदिर से राधा रानी की मूर्ति की नथ चोरी
संतोषगढ़ स्थित गीता मंदिर में राधा रानी की मूर्ति से सोने की नथ चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता शशिकांत चब्बा ने बताया कि मंदिर की पुजारिन संतोषी भट्ट ने चोरी की सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति मंदिर से जल्दबाजी में निकलता दिखाई दिया, जिसने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
5,लमलेहड़ा में दराट से हमला, तीन के खिलाफ केस
पुलिस थाना मैहतपुर में दर्ज शिकायत के अनुसार सुरजीत सिंह निवासी लमलेहड़ा ने आरोप लगाया कि बलदेव सिंह, काका और मिट्ठू ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज की तथा दराट से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाइयों पर भी आरोपियों ने हमला किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
6,जमीन विवाद को लेकर मारपीट, अज्ञात लोगों पर केस
पुलिस चौकी पंडोगा क्षेत्र में राहुल दत्ता ने शिकायत दी थी कि कुछ लोग रास्ते की सफाई के दौरान उसके खेत से मिट्टी उठाकर सड़क पर डाल रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। मेडिकल रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -