HomePunjabPhagwaraPunjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक मौत, डेढ महीने पहले हुई थी...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक मौत, डेढ महीने पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः शहर के सुभाष नगर इलाके से दुखद खबर सामने आई है, जहां युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भारत शर्मा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक को घर के अंदर पंखे से लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी।

हालांकि इस घटना के पीछे के कारणों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक सदस्यों के बयान और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -