गुरुग्रामः एक लेडी कैब ड्राइवर के सामने दूसरे कैब ड्राइवर की गुरुग्राम में अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि वह इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन पर अपनी गाड़ी चार्ज कर रही थी, तभी पास की गाड़ी में बैठा ड्राइवर मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने लगा। इतना ही नहीं वह बार-बार मोबाइल की स्क्रीन जान बूझकर उसकी तरफ कर रहा था।
जिसकी महिला ने अपने फोन में वीडियो बना ली और आरोपी की गाड़ी चार्जिंग स्टेशन से बाहर नहीं निकलने दी। वीडियो में महिला कहती है कि वह पुलिस को बुला रही है। वहीं आरोपी आरोपों से मुकर जाता है, वह वीडियो में कहता है कि मैं ऐसी कोई वीडियो नहीं देख रहा था।
बहस के बाद महिला कैब ड्राइवर वहां मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ के पास पहुंची और पूरे मामले की शिकायत करती दिखाई देती है। इसके बाद उसने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला कैब ड्राइवर सेक्टर-29 स्थित टाटा इंटीरियर के पास ईवी चार्जिंग स्टेशन पर अपनी गाड़ी चार्ज करने पहुंची थी।
सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही यह तेजी से वायरल हो गया और लोग महिला के इस साहसी कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बारे में सेक्टर-29 थाना एसएचओ सत्येंद्र का कहना है कि अभी महिला कैब ड्राइवर की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। हम वीडियो की सत्यता की जांच करेंगे। अगर उससे पहले शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।