Himachal Govt

Himachal Govt
Entertainmentविमल इलायची AD नोटिस मामले में वायरल हुआ शाहरुख खान का पुराना...

विमल इलायची AD नोटिस मामले में वायरल हुआ शाहरुख खान का पुराना बयान, बोले – ‘बैन कर देना चाहिए’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: पिछले दिन शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर जारी किया गया है। एफडीए ने आरोप लगाया है कि विमल इलायची के विज्ञापन के जरिए राज्य प्रतिबंधित विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष तौर पर प्रचार किया जा रहा है। ऐसे में नोटिस जारी करके तीनों एक्टर्स से 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। अब इस नोटिस के बाद किंग खान का पुराना बयान वायरल हो रहा है।

सरकार को तुरंत कर देना चाहिए बैन

शाहरुख का अब इस मामले पर पुराना बयान वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी तरह का कोई भी प्रोडक्ट लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसे में सरकार को तुरंत बैन कर देना चाहिए। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में शाहरुख से यह पूछा गया था कि सरकार ने सेलेब्स को ऐसे किसी प्रोडक्ट का विज्ञापन नहीं करने की सलाह दी है पर यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। यह बच्चों को भी प्रभावित करता है। ऐसे में इसका जवाब में शाहरुख ने यह कहा था कि यदि सरकार किसी उत्पाद को नुकसानदेह मानती है तो उसको बाजार में बेचने की अनुमति ही नहीं देनी चाहिए।

सिगरेट का उत्पादन होना चाहिए बंद

इसके अलावा शाहरुख ने कहा था कि यदि कोई सिगरेट खराब है तो उसका उत्पादन ही बंद कर देना चाहिए। यदि सॉफ्ट ड्रिंक खराब है तो उसको बनने ही मत दो। सरकार ऐशे उत्पादों को इसलिए नहीं रोकती है क्योंकि उनसे उसको रेवन्यू मिलता है। ऐसे में एक्टर की कमाई को रोकने की बात क्यों होती है? शाहरुख ने साफ तौर पर यह कहा था कि वो एक एक्टर हैं और उनका मकसद सिर्फ कमाई करना ही है। यदि किसी चीज को गलत माना जाता है तो उसको बनाने और बेचने पर ही रोक लगनी चाहिए। बता दें कि यह बयान शाहरुख ने सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन पर मचे विवाद के बाद दिया था।

आखिर क्या था एफडीए का नोटिस?

एफडीए ने अपने नोटिस में तीनों स्टार्स को यह सबूत देने के लिए कहा था कि विमल इलायची सच में एक प्रोडक्ट है। यह मार्केट में बिकता है या फिर बैन हुए विमल पान मसाला और तंबाकू उत्पादों को प्रमोट करने के लिए बनाया हुआ सिर्फ एक सरोगेट या ब्रांड एक्सटेंशन एड है।

एफडीए ने उन सभी टीवी चैनलों, डिजिटिल प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जानकारी मांगी है। उनका कहना है कि यहां पर यह एड टेलिकास्ट या पब्लिश हुई है उन्हें इसकी जानकारी चाहिए। इसके अलावा नोटिस में एक्टर्स को यह साफ करने के लिए कह दिया गया है कि उनके और ब्रांड ऑनर के बीच में किसी भी तरह का कमर्शियल या लीगल एग्रीमेंट हुआ है। तीनों एक्टर्स को नोटिस मिलने की तारीख से 15 दिनों के अंदर अपना लिखित जवाब के साथ-साथ सभी जरुरी दस्तावेज देने के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में हुई झड़प, चली गोलियां और तलवारें, 2 घायल

पटियालाः जिले के घनौर थाना क्षेत्र के गांव मंडौली...

CM Sukhu ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र में परियोजानाओं के लिए जारी किए 27 करोड़ रुपये

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले...

Punjab News: Satluj Hospital में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के प्लाई रोड पर स्थित सतलुज अस्पताल...

Punjab News: लैब पर फायरिंग करके फिरौती मांगते 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला में 6 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात...

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने आयोजित किया Webinar

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर की ओर...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में हुई झड़प, चली गोलियां और तलवारें, 2 घायल

पटियालाः जिले के घनौर थाना क्षेत्र के गांव मंडौली स्थित गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में झड़प हो गई।...

CM Sukhu ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र में परियोजानाओं के लिए जारी किए 27 करोड़ रुपये

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगातें...

Punjab News: Satluj Hospital में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के प्लाई रोड पर स्थित सतलुज अस्पताल में आग लगने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली...

Punjab News: लैब पर फायरिंग करके फिरौती मांगते 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला में 6 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक लैब पर फायरिंग की गई थी। इस...