Himachal Govt

Himachal Govt
PhagwaraPunjab News: Satluj Hospital में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News: Satluj Hospital में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः शहर के प्लाई रोड पर स्थित सतलुज अस्पताल में आग लगने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल की सबसे ऊपरी मंजिल में पड़े जेनरेटर में आग लगी थी। घटना को लेकर अस्पताल के कर्मियों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर गुरिदंर पाल सिंह ने बताया कि चलते जेनरेटर पर अचानक धुंआ निकलने लगा। जिसके बाद छत पर जाकर देखा तो जेनरेटर में आग लगी हुई थी। इस दौरान स्टाफ के कर्मियों द्वारा अग्निशमन यंत्र से आग पर काबूू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग ज्यादा होने के कारण दमकल विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

डॉक्टर ने कहा कि घटना में 2 जेनरेटर जल गए। उन्होंने कहा कि बिजली स्पलाई ज्यादा देर तक बंद रहने के कारण और जेनरेटर ज्यादा चलने के कारण यह शार्ट सर्किट हुआ है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं दमकल विभाग के कर्मी हमराज सिंह ने कहाकि सतुलज अस्पताल की चौथी मंजिल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच देखा कि चौथी मंजिल में जेनरेटर में आग लगी थी। इस दौरान 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के कर्मी ने कहाकि शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दफ्तर से एक लाख की नगदी चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः चीमा चौक के पास घोड़ा कॉलोनी में चोरी...

Punjab News: भारी हंगामा, बस कंडक्टर और रेलवे TTE के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा...

Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने किया 15 मेंबर्स की टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी करेगा टीम की कप्तानी

खेल: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जापान के...

Punjab News: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM का भतीजा आप पार्टी में शामिल, देखें Live

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर...

Punjab News: दफ्तर से एक लाख की नगदी चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः चीमा चौक के पास घोड़ा कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई। जहां चोर पड़ोसियों की दीवार फांदकर...

BJP की 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की हुई नियुक्ति, स्मृति ईरानी सहित मनप्रीत बादल को मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है।...

Punjab News: भारी हंगामा, बस कंडक्टर और रेलवे TTE के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा हो गया जब सवारियों को लेकर बस कंडक्टर के साथ...

Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने किया 15 मेंबर्स की टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी करेगा टीम की कप्तानी

खेल: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जापान के आइची-नागोया में होने वाली एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम...