Himachal Govt

Himachal Govt
Himachal GovtCM Sukhu ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र में परियोजानाओं के लिए जारी किए...

CM Sukhu ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र में परियोजानाओं के लिए जारी किए 27 करोड़ रुपये

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगातें देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की। उन्होंने संयुक्त कार्यालय भवन, नेरवा, जिला शिमला के लिए दो करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन, चौपाल के लिए तीन करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन कुपवी के लिए दो करोड़, दुग्ध अभिशीतन संयंत्र नेरवा के लिए दो करोड़, नेरवा बाईपास के लिए चार करोड़, लखावटी पुल के लिए 12 करोड़ तथा छवाला-चौपाल जलापूर्ति योजना के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता रजनीश किमटा, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा तथा चौपाल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र मोहन ने चौपाल क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं को समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। इससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। लोग इन परियोजनाओं का लाभ उठाकर धन एवं समय में बचत कर पाएंगे तथा उनका रहन-सहन सुगम होगा।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में रजनीश किमटा, सुरेन्द्र शर्मा, चन्द्र मोहन तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र में विकास गतिविधियों में तेजी लाने के लिए इन परियोजनाओं को समुचित धनराशि जारी करने का अनुरोध किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दफ्तर से एक लाख की नगदी चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः चीमा चौक के पास घोड़ा कॉलोनी में चोरी...

Punjab News: भारी हंगामा, बस कंडक्टर और रेलवे TTE के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा...

Asian Games 2026: अफगानिस्तान ने किया 15 मेंबर्स की टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी करेगा टीम की कप्तानी

खेल: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जापान के...

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने पंजाब की मानसिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को किया मजबूत : डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ : गंभीर स्वास्थ्य समस्या केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि पूरे परिवार...

Punjab News: दफ्तर से एक लाख की नगदी चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः चीमा चौक के पास घोड़ा कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई। जहां चोर पड़ोसियों की दीवार फांदकर...

BJP की 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की हुई नियुक्ति, स्मृति ईरानी सहित मनप्रीत बादल को मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है।...

Punjab News: भारी हंगामा, बस कंडक्टर और रेलवे TTE के बीच हुई झड़प, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा हो गया जब सवारियों को लेकर बस कंडक्टर के साथ...