जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर की ओर से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा Webinar आयोजित किया गया। यह वेबिनार विद्यार्थियों को ऑटोमोबाइल उद्योग की आधुनिक तकनीकों से परिचित करवाने के लिए Modern Denting And Painting Technologies From Damage To Protection विषय पर किया गया।
वेबिनार के मुख्य वक्ता के तौर पर इंजीनियर बलजीत सिंह, जनरल मैनेजर, बॉडी शॉप, टाटा मोटर्स शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को वाहनों की बॉडी रिपेयर, डेंटिंग और पेंटिंग की आधुनिक तकनीकों और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की रिपेयर प्रक्रिया और बॉडी शेप में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

वेबिनार के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से प्रश्न उत्तर के जरिए से अपना ज्ञान बढ़ाया और औद्योगिक स्तर पर वाहनों की बॉडी रिपेयर और पेंटिंग की व्यावहारिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को औद्योगिक तकनीक और नवीनतम जानकारी से जोड़ने के लिए कॉलेज के द्वारा हर महीने के दूसरे शनिवार को ऐसे खास वेबिनार रखे जाते हैं।
उनका कहना है कि उद्योग विशेषज्ञों के साथ इस तरह के संवाद विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान और रोजगार क्षमता को मजबूत करते हैं। इसके अलावा ऑटोमोबाइल विभाग के इंचार्ज इंजीनियर गौरव शर्मा और को-ऑर्डिनेटर इंजीनियर हरप्रीत सिंह ने वेबिनार के सफल आयोजन में खास भूमिका निभाई है।
विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने वेबिनार में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वेबिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक डेंटिंग, पेंटिंग और ऑटोमोबाइल बॉडी रिपेयर तकनीकों से अवगत करवाना और उनको उद्योग की वर्तमान जरुरतों के अनुसार, तैयार करना था।

