Encounter India
HomeInternationalUS-Iran War: धमाकों की आवाज से दहला बंदर अब्बास, घरों में छिपे...

US-Iran War: धमाकों की आवाज से दहला बंदर अब्बास, घरों में छिपे लोग, बंद की दुकानें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पश्चिम एशिया में जारी भारी सैन्य तनाव के बीच मंगलवार को ईरान के तटीय शहर बंदर अब्बास के पश्चिमी हिस्से में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिसके बाद बंदर अब्बास में दुकानें जल्दी बंद हो गईं। इस धमाके के बाद स्थानीय लोग घरों में छिप गए। बंदर अब्बास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास है, जहां से दुनिया का बड़ा तेल गुजरता है। अगर यहां तनाव बढ़ा तो पूरी दुनिया के तेल के दाम प्रभावित हो सकते हैं। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार शहर का पश्चिमी हिस्सा एक के बाद एक कुल 5 जबरदस्त विस्फोट हुए। यह घटना उस वक्त हुई जब अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नौसैनिक टकराव बढ़ रहा है।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये धमाके अमेरिकी हमलों या ड्रोन हमलों से जुड़े हो सकते हैं। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी ईरान में स्थित बुशहर की चार जगहों पर जहां परमाणु केंद्र भी हैं, अमेरिकी मिसाइलों से हमला हुआ है। सरकारी न्यूज एजेंसी ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि आवाजें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों तक महसूस की गईं। हालांकि, होर्मोजगान प्रांत के अधिकारियों ने कहा कि इन धमाकों से किसी आम नागरिक की जान नहीं गई और न ही घरों या बाजारों को नुकसान पहुंचा। फिर भी, लोग डरे हुए हैं। कई परिवारों ने सुरक्षित जगहों की ओर रुख कर लिया।

ये धमाके उस बड़े तनाव के बीच आए हैं जब अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। बंदर अब्बास ईरान का महत्वपूर्ण बंदरगाह है, जहां से तेल निर्यात होता है और सैन्य गतिविधियां भी चलती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि ईरानी एयर डिफेंस ने एक अमेरिकी ड्रोन को गिराया, जिसके बाद ये धमाके सुनाई दिए। अमेरिकी सेना ने भी कुछ इलाकों में सटीक हमलों की पुष्टि की है, जिसमें ईरान की मिसाइल और ड्रोन साइट्स को निशाना बनाया गया। दरअसल, ईरान के कई शहरों में पहले भी ऐसे धमाके हो चुके हैं, जिससे लोग अब आदी हो रहे हैं, लेकिन डर कम नहीं हुआ।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement - Encounter India

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -