Girl in a jacket
HomeHaryanaरिश्ते तार-तारः पोते ने दादा का किया Murder, जांच में जुटी पुलिस

रिश्ते तार-तारः पोते ने दादा का किया Murder, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हांसीः शहर के गांव कुंभा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, बीती देर रात युवक ने अपने 80 वर्षीय दादा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पोते को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बरखा राम के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पोते का नाम अंकित है, जो अविवाहित है।

मृतक की फाइल फोटो।
मृतक की फाइल फोटो।

जानकारी मुताबिक, पारिवारिक विवादों के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। पड़ोसियों ने बताया कि अंकित अक्सर शराब के नशे में अपने दादा के साथ मारपीट करता था और उन्हें खाना भी नहीं देता था। बरखा राम अधिकतर समय अपनी बेटियों के पास रहते थे और करीब 15 दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। वीरवार रात करीब 10 बजे दादा-पोते के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर अंकित ने बरखा राम पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ डंडे बरामद किए हैं, हालांकि हमले में किस वस्तु का इस्तेमाल हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शेखपुरा चौकी पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी अंकित को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह और नशे की आदत को घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -