मालेरकोटलाः पंजाबी व्यक्ति की इटली में मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक इटली के अरोमा 43 वर्षिय मोहम्मद अमजद अकरम का आकस्मिक निधन हो गया। वह मालेरकोटला के सेवानिवृत्त तहसीलदार मोहम्मद सिराज अहमद के पुत्र है। मामले की जानकारी देते हुए मोहम्मद सिराज अहमद ने कहा कि मोहम्मद अमजद अकरम को इटली में पीआर मिली हुई थी। 2015 में वह अपने परिवार के साथ इटली से मलेरकोटला लौट आए थे।
उन्होंने बताया कि चार महीने पहले वह अकेले ही वापस इटली चले गये थे, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद किडनी फेल होने से उनकी मौत हो गई। मोहम्मद अमजद अकरम को इटली सपुर्दे खाक किया गया। परिजनों ने बताया कि परिवार ने 3 दिनों तक मृतक के निवास स्थान निशात कॉलोनी के पास इस्लामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल मालेरकोटला में शोक मनाया गया।
