Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः घर पर ट्यूशन पढ़ाती महिला का गला रेतकर हत्या, सुबह बेटे...

पंजाबः घर पर ट्यूशन पढ़ाती महिला का गला रेतकर हत्या, सुबह बेटे ने देखा श’व, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब लगातार क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है। वहीं देर रात एक महिला का गला रेत कर हत्या कर दी गई है। महिला सुंदर नगर चौक भामियां रोड गार्डन कालोनी की रहने वाली है। मृतका घर पर ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुस कर उसकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ लूट भी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला की पहचान नाम के रूप में हुई है।

सूत्रों मुताबिक पूजा के घर पर किराएदार भी रहते है। इसलिए पुलिस विभिन्न एंगलों पर जांच कर रही है। आज सुबह पूजा के बेटे चीकू ने खून से लथपथ मां को देख मोहल्ले में शोर मचाया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस चौकी मुंडिया की पुलिस द्वारा शव कब्जे में लिया जा रहा है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे पुलिस खंगाल रही है। मरने वाली महिला ने दूसरी शादी की थी, जबकि उसके पति की तीसरी शादी है। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस मौके से क्लू आदि एकत्र कर रही है। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था वह फगवाडा गया हुआ था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -