Girl in a jacket
HomePunjabRaikotपंजाबः महिला ने बेचा डेढ़ साल का बच्चा, 6 पर मामला दर्ज

पंजाबः महिला ने बेचा डेढ़ साल का बच्चा, 6 पर मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः जिले में एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही डेढ़ साल के बच्चे को हरियाणा के रहने वाले एक निसंतान दंपति को बेचने का मामला सामने आया है। कथित आरोपियों ने अपने साथियों के साथ हरियाणा में रहने वाले पति-पत्नी को गुमराह किया और एक लाख 35 हजार रुपये में सौदा कर लिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी महिला के पति की शिकायत पर 4 महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

धोबियाना बस्ती निवासी भारत भूषण ने बताया कि उनकी शादी 2018 में सुखविंदर कौर निवासी गांव ताजोके से हुई थी। उनकी पत्नी का गांव बीबीवाला निवासी सुमनदीप सिंह से संबंध बन गए। साल 2022 में उन्होंने अपनी पत्नी की सहमति से कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। इसके कारण बड़ा बेटा उनके पास रह गया जबकि छोटे बेटे को पत्नी साथ ले गई। भारत भूषण के अनुसार उन्हें पता चला कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे को हरियाणा निवासी एक नि:संतान दंपती को बेच दिया है।

जांच अधिकारी जगतार सिंह का कहना है कि सुखविंदर कौर ने सुमनदीप सिंह, दलजीत कौर और उसके पति अमरजीत सिंह निवासी तपा मंडी, मनप्रीत कौर निवासी रामपुर चमारू जिला पटियाला, लक्ष्मी निवासी अंबाला व उसके पति ने मिलकर एक लाख 35 हजार रुपये में बच्चा बेचा था। जांच में यह भी पता चला कि सुमनदीप सिंह ने बच्चे के लेनदेन के दौरान खुद को सुखविंदर कौर का पति बताया था और उसने अनुबंध पर भारत भूषण के फर्जी हस्ताक्षर भी किए थे। पुलिस के मुताबिक बच्चे को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -