Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, जोरदार धमाका होने से डरे...

पंजाबः बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, जोरदार धमाका होने से डरे लोग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गिल रोड पर देर रात 12:30 बजे कंक्रीट सीमेंट मिक्सचर का ट्रक 66 केवी टॉवर से जा टकराया। इस हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोग डर गए और घरों से बाहर आ गए। इस हादसे में बिजली के पोल सहित ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिजली विभाग को दी। इस घटना में ट्रक और बिजली के 66 केवी टॉवर का काफी नुकसान हुआ है।

मौके पर पहुंचे बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर ने बताया कि इस हादसे में 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मुख्य सप्लाई भी बंद कर दी गई है। इस दौरान इलाके में बिजली चले जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस घटना को लेकर अधिकारी का कहना था कि उक्त ट्रक ड्राइवर के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। अधिकारी ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं उक्त ट्रक ड्राइवर का मेडिकल करवाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनके पास ड्राइवर की मेडिकल रिपोर्ट नहीं पहुंची है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -