Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से मचा...

पंजाबः रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः कस्बा दोराहा के रेलवे ट्रैक पर सिर कटी व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारियों शव को देखकर तुंरत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।  हालांकि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं घटनास्थल पर डीएसपी पायल हरसिमरत सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का सिर धड़ से करीब 50 मीटर की दूरी से कब्जे में लिया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने युवक की हत्या कर कहीं और जगह की है। इसे आत्महत्या बताने के लिए शव को ट्रैक पर फेंक गया। 

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दोराहा में पुल के नीचे पटरी पर एक सिर कटा शव पड़ा है। वे मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित का सिर घटनास्थल से दूर पाया गया। मरने वाले के चेहरे पर भी तेजधार हथियारों से वार के निशान हैं। सब-इंस्पेक्टर ने कहा कि प्राथमिक पड़ताल के मुताबिक घटनास्थल के पास रेलवे के सुनसान कमरे में अज्ञात हमलावरों द्वारा व्यक्ति की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मरने वाले की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में अनाउसमेंट भी करवानी शुरू की है। फोरेंसिक टीम भी पड़ताल कर रही हैं, ताकि कोई सुराग मिल सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -