Phagwaraपंजाबः कैश वैन से 5 लाख रुपए गायब, PNB BANK के डिप्टी...

पंजाबः कैश वैन से 5 लाख रुपए गायब, PNB BANK के डिप्टी मैनेजर की शिकायत पर व्यक्ति पर मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला : बैंक एटीएम में कैश डालने वाली वैन में काम करने वाले लोडर के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने 5 लाख रुपए की नकदी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले को लेकर पंजाब नेशनल बैंक मेन ब्रांच कपूरथला में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात राजेश कुमार ने थाना सिटी कपूरथला में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि 14 मई 2023 को वह सुबह 10.58 बजे 2 करोड़ 73 लाख रुपए की नकदी बैंकों तथा एटीएम में बांटने के लिए लेकर जा रहे थे।

उनकी वैन के साथ 5 कर्मचारी, जिनमें 2 गन्नमैन, 1 ड्राइवर व लोडर गुरजोत सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी सर्कुलर रोड़, नवी आबादी कपूरथला के साथ वह खुद गए थे। जब कई बैंकों पर एटीएम में कैश बांटने के बाद जब करंसी चैस्ट में पहुंचे तो कैश की गिनती करने पर कुल 5 लाख रुपए की नकदी कम निकली। इसको लेकर बैंक प्रबंधकों ने सीसीटीवी कैमरे चैक किए। चैकिंग दौरान यह पाया कि 5 लाख रुपए की नकदी लोडर गुरजोत सिंह पुत्र बलवंत सिंह ने गायब की है। जिसके आधार पर थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने आरोपी गुरजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: दो पक्षों में हुई जमकर लड़ाई, चली गोलियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के जखरावां गांव में दिन-दहाड़े एक घर...

जिम संचालक से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना:सुशील पंडित: जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव मनाया। वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि दून के विधायक...

Punjab News: दो पक्षों में हुई जमकर लड़ाई, चली गोलियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के जखरावां गांव में दिन-दहाड़े एक घर में गोलीबारी और मारपीट का मामला सामने आया। जहां, पीड़ित...

भगवंत मान सरकार ने नशा पीड़ितों को लंबे समय तक नशा-मुक्त रखने के लिए ‘कम्युनिटी ब्रिज मॉडल’ किया शुरू

कम्युनिटी ब्रिज मॉडल के तहत पंजाब भर में नशा पीड़ितों के लिए 90 दिनों का ढांचागत पुनर्वास सुनिश्चित किया...