Girl in a jacket
HomeMohaliपंजाबः 2 दुकानदारों की झड़प में थाना 1 के SHO सहित पुलिस...

पंजाबः 2 दुकानदारों की झड़प में थाना 1 के SHO सहित पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहरः पंजाब के अबोहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज कुछ लोगों ने नगर थाना एक के एसएचओ सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब एसएचओ सुनील कुमार बस स्टैंड के पीछे दो दुकानदारों के बीच झगड़ा होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे।

इस दौरान न केवल थाना प्रभारी से धक्का मुक्की की गई बल्कि एक पुलिस कर्मचारी के चोटिल होने की भी सूचना है। झगड़ा कर रहे लोगों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमले के बाद हुड़दंगियों को काबू करने के पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस ने कुछ लोगों को मौके से हिरासत में लिया है। पुलिस ने घायल हुए होमगार्ड जवान बबलू कुमार के बयान पर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -