अमृतसर: स्कूल से दो बच्चों के लापता होने का खबर सामने आई थी। जिसके बाद पारिवार ने इसी शिकायत पुलिस को दी। लापता नाबालिकों की पहचान लक्की नाहर और सूरज सोनी के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी हरिंदर सिंह ने बताया कि 2 नाबालिक स्कूल से कही चले गए थे। जिसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए देर रात सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरु कर दिए।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों बच्चों को ढूंढ कर परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंधी थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने कहा कि दो बच्चे स्कूल गए थे और स्कूल से लापता हो गए थे। जिसके बाद पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए दोनों बच्चों को ढूंढ कर परिवार के हवाले किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चे रात को गोल्डन टेंपल चले गए थे और सुबह अल्फा वन मॉल पर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को काबू कर परिवार के हवाले किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों नाबालिकों ने बताया कि उन्होंने होम वर्क नही किया था, जिसके डर से वह स्कूल से चले गए थे।
