AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस को लेकर राज्य...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस को लेकर राज्य स्तरीय समागम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भगवान वाल्मीकि महाराज जी ने रामायण की रचना कर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेशः डॉ. गुरप्रीत कौर मान

नकोदरः भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में करवाए विशाल राज्य स्तरीय समागम के दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मोहिंदर भगत, डॉ. गुरप्रीत कौर मान पत्नी भगवंत सिंह मान, विधायक बलकार सिंह, विधायक इंदरजीत कौर मान और पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली नतमस्तक हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और सर्वजन के कल्याण की कामना की।

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने संबोधन करते कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाएं समूची मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो सत्य, नेकी, मानवता के साथ-साथ नैतिकता पर जोर देती है और आज के समय में भी सार्थक है। भगवान वाल्मीकि महाराज जी ने पवित्र ‘रामायण’ की रचना करके बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया है। लोगों को भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करके जीवन को सफल और खुशहाल बनाने के लिए प्रेरित किया।

गुरुओं, संतों, महापुरुषों ने मानवता के भले का संदेश दिया है, जिस पर चलते हुए पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के विकास और बेहतरी के लिए बिना किसी पक्षपात के काम कर रही है। पंजाब सरकार द्वारा भगवान वाल्मीकि महाराज जी के संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए उनके प्रकट दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय समागम विभिन्न स्थानों पर करवाए जा रहे है।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और मोहिंदर भगत ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाएं समाज में बराबरी, भाईचारे और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करती हैं। भगवान वाल्मीकि महाराज जी द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलते हुए समाज की बेहतरी और मानवता की सेवा के लिए हमेशा यत्नशील रहना चाहिए।

उन्होंने  लोगों को भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिए गए महान संदेश को अपने जीवन में अपनाकर आपसी साझ की डोर को और मजबूत करने का आह्वान किया।

ऐसे धार्मिक समागम हमारी समृद्ध विरासत और संस्कृति से जुड़ने का मौका प्रदान करते है। खास कर युवा पीढ़ी को अपने महान इतिहास और धार्मिक विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। संत प्रगट नाथ जी ने संगत को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की बधाई देते हुए उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समूची मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ हैं, जो हमें मानवता का सम्मान करने, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज की भलाई का संदेश देती हैं।

विधायक इंदरजीत कौर मान, बलकार सिंह और पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने संबोधन करते हुए आदर्श समाज की रचना के लिए भगवान वाल्मीकि जी की सनातन शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अन्य संत महापुरुष, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों के अलावा चेयरमैन पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन मंगल सिंह बासी, चेयरमैन जिला परिषद दर्शन सिंह टाहली, वाइस चेयरमैन पवन हंस, नेत्री राजविंदर कौर थियाड़ा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण धमाका, 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल, देखें वीडियो

रियादः सऊदी अरब की राजधानी स्थित रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई...

अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज की बस, ड्राइवर समेत 14 लोग घायल

मोदीनगरः दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मुरादनगर गंगनहर पुल के निकट...

CJP का आज फिर चलो जंतर-मंतर का ऐलान, अजिंक्य शिंदे करेंगे अगुवाई, कई मार्ग डायवर्ट

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेता...

अंधाधुंध गोलीबारी: दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत; हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

न्यूयॉर्कः अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के एरी में हुई गोलीबारी...

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण धमाका, 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल, देखें वीडियो

रियादः सऊदी अरब की राजधानी स्थित रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक भीषण धमाका हुआ, जिसमें कम...

अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज की बस, ड्राइवर समेत 14 लोग घायल

मोदीनगरः दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मुरादनगर गंगनहर पुल के निकट डिवाइडर से टकराकर उत्तराखंड रोडवेज की बस पलट गई। बस...

CJP का आज फिर चलो जंतर-मंतर का ऐलान, अजिंक्य शिंदे करेंगे अगुवाई, कई मार्ग डायवर्ट

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शीर्ष नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के...

अंधाधुंध गोलीबारी: दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत; हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

न्यूयॉर्कः अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के एरी में हुई गोलीबारी में दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई।...