AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: क्लिनिक पर सेहत विभाग की Raid, दवाईयां जब्त, भरे सैंपल,...

Punjab News: क्लिनिक पर सेहत विभाग की Raid, दवाईयां जब्त, भरे सैंपल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में ताजपुर रोड पर जीवन सिंह नगर में क्लिनिक पर सेहत विभाग की टीम ने दबिश दी। दरअसल, सिविल सर्जन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने क्लीनिक पर अचानक दबिश दी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से प्राप्त एक लिखित शिकायत के आधार पर की गई जांच के दौरान टीम ने मौके से दवाओं के नमूने लिए और खरीद बिल नहीं दिखाने पर कई दवाएं जब्त की। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, सेहत विभाग के अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से एक लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें डॉक्टर और अन्य अधिकारी शामिल थे।

टीम द्वारा इस संयुक्त जांच के दौरान, मौके से 3 प्रकार की दवाओं के नमूने भरे गए हैं, जबकि 10 प्रकार की अन्य दवाएं जब्त की गई हैं। सेहत विभाग के अधिकारी के अनुसार, क्लिनिक संचालक मौके पर ही दवाओं के खरीद बिल पेश करने में असमर्थ था। नमूनों को आगे की जांच और प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारियों ने क्लिनिक संचालक की डिग्री की प्रति भी अपने कब्जे में ले ली है। क्लिनिक का संचालन नरेश कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा किया जाता था।

दूसरी ओर क्लीनिक संचालक नरेश कुमार ने कहा कि पहले क्लीनिक उनके पिता चलाते थे और अब वह इसकी देखभाल कर रहे हैं। उसने कहा कि प्लस टू (12वीं) के बाद उसने मेडिकल डिप्लोमा किया है और अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए डिग्री करने की तैयारी कर रही है। नरेश ने दावा किया कि वह क्लिनिक में केवल प्राथमिक उपचार प्रदान करता है। यदि किसी रोगी को गंभीर उपचार की आवश्यकता होती है, तो उसे बड़े अस्पताल में भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम आज निरीक्षण के लिए आई और 2-3 नमूने लिए गए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली में जंतर-मंतर जा रहे पूर्व सीएम...

Punjab News: पावर ग्रिड के पास खोखे में लगी भीषण आग

मोगा: जिले के जीटी रोड पर स्थित पावर ग्रिड...

36.39 लाख लाभार्थियों को 3,243 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

CJP Protest पर बोली Kangana Ranaut, कहा- आतंकी शक्तियां देश को तोड़ने की कर रही साजिश, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आह्वान पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई...

कल से शुरु होंगे शारदीय नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: मां दुर्गा की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरु होने वाले हैं। हिंदू पंचागों की...

अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह को पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली में जंतर-मंतर जा रहे पूर्व सीएम और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली...

Punjab News: पावर ग्रिड के पास खोखे में लगी भीषण आग

मोगा: जिले के जीटी रोड पर स्थित पावर ग्रिड के पास स्थित खोखे में देर रात आग लग गई।...