Himachal Govt
LudhianaPunjab News: Jewellery Shop में सोने चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार

Punjab News: Jewellery Shop में सोने चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना मॉडल टाउन के अधीन आती ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी करने के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने ज्वेलरी शॉप से करीब 6 ग्राम वजन की सोना किया था। आरोपी की पहचान मनप्रीत कौर निवासी गांव किशनगढ़, गुरुद्वारा साहिब के नजदीक, खन्ना, हाल निवासी लखविंदर कौर का मकान, जैन मंदिर के नजदीक, धांदरा रोड के रूप में हुई है।

शिकायत के अनुसार, घटना वाले दिन एक अज्ञात महिला PB10GK-5674 नंबर के ऑटो में सवार होकर दुकान पर पहुंची। महिला ने दुकान में मौजूद कर्मचारियों को बातों में उलझाया। इसी दौरान उसने करीब 6 ग्राम वजन की सोने की चेन चोरी कर ली और ऑटो में बैठकर वहां से फरार हो गई। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता रोहित भसीन निवासी 1118-बी, कंचन कॉलोनी, पखोवाल रोड ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसकी राधे ज्वेलर्स नाम की दुकान नंबर-8, थाना मॉडल टाउन के नजदीक स्थित है। घटना के समय दुकान पर उसके कर्मचारी अनिल कुमार और आदित्य कुमार मौजूद थे।

वारदात की जांच में पुलिस ने सबसे पहले महिला को दुकान तक लेकर आने वाले ऑटो के नंबर को ट्रेस किया। पुलिस ने ऑटो चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि महिला दुकान पर चोरी करने के इरादे से गई थी। जांच में सामने आया कि ऑटो चालक आरोपी महिला का रिश्तेदार है। पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को महिला का मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर की मदद से महिला की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला मनप्रीत कौर ने बताया कि वह घरेलू आर्थिक तंगी से परेशान थी। इसी कारण उसने चोरी की यह वारदात की। महिला ने पुलिस को बताया कि यह उसकी पहली चोरी की वारदात थी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 305 BNS के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और चोरी की गई सोने की चेन को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा को जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में विकसित किया जाएगा : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

Punjab News: नए पंजाब प्रभारी सचिन पायलट से मिले राजा वडिंग और कुलबीर जीरा

चंडीगढ़ः कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बाद हाईकमान...

Jalandhar News: नगर निगम कमिशनर का हुआ तबादला, सुरेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी

जालंधर, ENS: नगर निगम कमिश्नर आईएएस अधिकारी संदीप ऋषि...

हरियाणा को जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में विकसित किया जाएगा : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व...

Punjab News: नए पंजाब प्रभारी सचिन पायलट से मिले राजा वडिंग और कुलबीर जीरा

चंडीगढ़ः कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बाद हाईकमान ने सचिन पायलट को पंजाब की कमान सौंपी है। ऐसे...

दाखिल होने वाले पीड़ितों की संख्या में वृद्धि होना उपचार व्यवस्था में लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण – Dr. Balbir Singh

चंडीगढ़: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत भगवंत मान सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों में दाखिल...

सफाई कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 30 कर्मचारी टर्मिनेट, 1 दरोगा सस्पेंड, अब CJP की हुई एंट्री

झज्जरः हरियाणा में करीब एक माह से विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल जारी है। वहीं, इसे देखते...