Himachal Govt
LudhianaPunjab News: कारोबारी विवाद में झड़प, आरोप- जेठ ने की बहू से...

Punjab News: कारोबारी विवाद में झड़प, आरोप- जेठ ने की बहू से छेड़छाड़, फाड़े कपड़े, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः मोचपुरा बाजार में पारिवारिक होजरी कारोबार के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। यहां एक महिला ने अपने ही दो जेठों पर मारपीट लूटपाट और सरेआम छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आ गया है। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। हालांकि, मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने और गिरफ्तारी न होने के चलते पीड़ित परिवार ने आज पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

एफआईआर के मुताबिक, बातचीत के दौरान जतिंदरपाल सिंह और गुरमीत सिंह अचानक तैश में आ गए और गालियां देते हुए राजनदीप सिंह की पिटाई शुरू कर दी। गुरमीत सिंह ने दुकान में पड़े एक वर्कर के हेलमेट से राजनदीप के सिर पर 3-4 बार जोरदार वार किए, जिससे वह काउंटर पर गिर गए। इसी दौरान जतिंदरपाल ने राजनदीप के हाथ से 15 तोले का सोने का कड़ा, गले से 12 तोले की सोने की चेन और दो महंगे मोबाइल (सैमसंग M15 और iPhone 13) छीन लिए। जब पीड़ित ने अपने पति को बचाने की कोशिश की, तो गुरमीत ने उन्हें धक्का देकर उनकी सोने की चेन भी झपट ली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब आरोपी जतिंदरपाल सिंह मौके से भागने लगा और उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, तो जतिंदरपाल ने बुरी नीयत से उनकी छाती पर हाथ डाला और उनके कपड़े फाड़ दिए। धक्का-मुक्की के बाद खुद को फंसता देख जतिंदरपाल ने दुकान के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया और वहां अपनी ही बांह पर कट लगाकर बाहर आकर झूठा हंगामा करने लगा।

इसी बीच आरोपियों की पत्नियां सिमरनजीत कौर और परमिंदर कौर भी मौके पर पहुंच गईं और पीड़ित दंपती को गालियां व धमकियां देने लगीं। आस-पास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर पीड़ितों को छुड़वाया। वारदात के बाद पीड़ित दंपती ने सिविल अस्पताल से अपना मेडिकल करवाया। MLR रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने पीड़ित के शरीर पर 4 और राजनदीप सिंह के शरीर पर 3 चोटें (Simple & Blunt) मार्क की हैं। दोनों पक्षों में राजीनामे की कोशिशें विफल होने के बाद, 31 जुलाई 2026 को पुलिस ने जतिंदरपाल सिंह, गुरमीत सिंह, सिमरनजीत कौर और परमिंदर कौर के खिलाफ BNS 2023 की धारा 115(2), 126(2), 351(2), और 3(5) के तहत FIR नंबर 0153 दर्ज कर ली है। लेकिन, FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित दंपती आज CP ऑफिस पहुंचे और अधिकारियों को CCTV फुटेज सौंपते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वीडियो सामने आने के बाद अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या अगला कदम उठाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: नगर निगम कमिशनर का हुआ तबादला, सुरेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी

जालंधर, ENS: नगर निगम कमिश्नर आईएएस अधिकारी संदीप ऋषि...

Punjab News: काम पर निकले 35 वर्षीय नौजवान का मिला शव, परिजनों में रोष, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कक्के गांव से नौजवान का शव...

Punjab News: Jewellery Shop में सोने चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार

लुधियानाः थाना मॉडल टाउन के अधीन आती ज्वेलरी शॉप...

पंजाब के युवाओं से Kultar Singh Sandhwan ने खेलों में भाग लेने की की अपील

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने...

Punjab News: पत्थरों से भरे ट्रक ने 4 वाहनों को मारी टक्कर

मोहालीः जीरकपुर में PR-7 रोड पर प्रधान ढाबे के...

Jalandhar News: नगर निगम कमिशनर का हुआ तबादला, सुरेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी

जालंधर, ENS: नगर निगम कमिश्नर आईएएस अधिकारी संदीप ऋषि का प्रशासन द्वारा तबादला कर दिया गया। जारी आदेशों के...

Punjab News: काम पर निकले 35 वर्षीय नौजवान का मिला शव, परिजनों में रोष, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के कक्के गांव से नौजवान का शव बरामद होन की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान...

Punjab News: Jewellery Shop में सोने चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार

लुधियानाः थाना मॉडल टाउन के अधीन आती ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी करने के मामले में पुलिस ने महिला...

पंजाब के युवाओं से Kultar Singh Sandhwan ने खेलों में भाग लेने की की अपील

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राज्य के युवाओं से खेलों में सक्रिय रूप से भाग...