Himachal Govt
Haryana Govtहरियाणा को जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में विकसित किया...

हरियाणा को जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में विकसित किया जाएगा : आरती सिंह राव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश को डिजिटल रूप से सशक्त और अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने के लिए निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रही है। हरियाणा को जल्द ही एक प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश में ई-गवर्नेस और अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं की पहुंच को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वर्तमान में 25,201 अटल सेवा केंद्र पंजीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,085 ग्रामीण और 8,116 शहरी क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। इसके साथ ही, अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से 75 विभागों, बोर्डों और निगमों की 946 ऑनलाइन सेवाएं तथा योजनाएं आम जनता को घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही हैं।

डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए हरियाणा, केंद्र सरकार की डिजी लॉकर सेवा को अपनाने में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है, जहां वर्तमान में 228 प्रकार के दस्तावेज़ और प्रमाण-पत्र डिजिटल सत्यापन के लिए आसानी से उपलब्ध हैं। जन-साधारण को पारदर्शी सेवाएं देने के लिए लोकायुक्त पोर्टल का संचालन किया जा रहा है और राज्य के सभी जिलों की समर्पित आधिकारिक वेबसाइट्स तैयार कर ली गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु ग्राम पंचायतों में 8,468 वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाए जा चुके हैं, वहीं प्रशासनिक कार्यों में गतिशीलता लाने के लिए प्रदेश के 44 विभागों और सभी जिलों में ‘ई-ऑफिस’ के जरिए कामकाज पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि उक्त उपलब्धियों के अलावा, नागरिक अधिकारों की रक्षा करते हुए व्यवस्था बनाई गई है कि यदि किसी आवेदक को निर्धारित समय में सेवा प्राप्त नहीं होती है, तो उसका आवेदन स्वतः ही अपीलेट अथॉरिटी के पास चला जाता है। उन्होंने दोहराया कि हरियाणा सरकार इन तमाम डिजिटल पहलों के जरिए प्रदेश में पारदर्शी, त्वरित और जवाबदेह शासन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

फेफड़ों को Detox करेंगी ये घरेलू Drinks, अपनी डेली डाइट में करें शामिल

सेहत: शरीर के साथ-साथ फेफड़ों की देखभाल करना भी...

Punjabi नौजवान की विदेश में मौत, 3 सप्ताह पहले बेटी का हुआ जन्म

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के पास संघीय राजमार्ग...

CBSE Schools के ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों के लिए विशिष्ट रंग योजना जल्द की जाएगी निर्धारित

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग...

Jalandhar News: अवैध कब्जाधारी रेहड़ी चालकों और दुकानदारों के खिलाफ नगर कौंसिल ने की कार्रवाई

जालंधर, ENS: फिल्लौर नगर परिषद (कौंसिल) ने शहर में अवैध अतिक्रमणकारियों और रेहड़ी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। दरअसल,...

फेफड़ों को Detox करेंगी ये घरेलू Drinks, अपनी डेली डाइट में करें शामिल

सेहत: शरीर के साथ-साथ फेफड़ों की देखभाल करना भी जरुरी होता है। अब के समय में धूल, धुआं, प्रदूषण...

Punjabi नौजवान की विदेश में मौत, 3 सप्ताह पहले बेटी का हुआ जन्म

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के पास संघीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें 30 वर्षीय भारतीय...

Punjab News: कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से मिले सासंद औजला, विधानसभा चुनावों को लेकर की चर्चा

अमृतसरः जिले के सांसद गुरजित सिंह औजला ने आज राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट से मुलाकात की।...